scriptनजमा : मजहब के नाम पर जुल्म के खिलाफ भारत उठाए आवाज, पढ़िए खबर …. | READ NEWS- NAJMA: India raised the voice against oppression in the name of religion | Patrika News

नजमा : मजहब के नाम पर जुल्म के खिलाफ भारत उठाए आवाज, पढ़िए खबर ….

locationसिवनीPublished: Feb 04, 2017 01:04:00 pm

Submitted by:

rajesh walia

नजमा ने कहा कि भारत आज अंतरराष्ट्रीय समुदाय का अग्रणी देश है। दुनिया में हो रहे जुल्म का विरोध करने पर उसकी बात सुनी जाएगी। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को मजहबी तालीम के साथ हुनर सिखाएं।

NAJMA

NAJMA

मणिपुर की राज्यपाल और पूर्व केन्द्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला का कहना है कि मजहब के नाम पर कुछ देशों में नागरिकों पर जुल्म हो रहे हैं, उसके खिलाफ भारत को आवाज उठानी चाहिए।

 वह शुक्रवार को झोटवाड़ा स्थित इमानुअल मिशन सीनियर सैकंडरी स्कूल में बतौर मुख्य अतिथि महिला शिक्षा एवं सशक्तीकरण पर आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रही थीं। 
नजमा ने कहा कि भारत आज अंतरराष्ट्रीय समुदाय का अग्रणी देश है। दुनिया में हो रहे जुल्म का विरोध करने पर उसकी बात सुनी जाएगी। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को मजहबी तालीम के साथ हुनर सिखाएं। 
कार्यक्रम में मदरसा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन हिदायत खां, पूर्व विधायक गुल मोहम्मद, पार्षद गणेश सैनी भी मौजूद थे।


नजमा ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में अल्पसंख्यक मंत्रालय मिलने पर अजीब लगा था। मैंने शुरू से ही खुद को हिंदुस्तानी माना है। 
अल्पसंख्यक या बहुसंख्यक के रूप में खुद को नहीं देखा। बस एक महिला होने पर सदा गर्व किया। 

कार्यक्रम में शहीद आलोक माथुर की मां मधु माथुर, शहीद मेजर एमएच खान की बेटी नाहिदा, स्कूल व्याख्याता पद पर चयनित नसीब बानो।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो