scriptउत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला दर्ज | Case filed against excellent school principal for molesting a minor st | Patrika News

उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला दर्ज

locationसिवनीPublished: Nov 27, 2022 04:46:33 pm

Submitted by:

sunil vanderwar

महिला थाना पुलिस ने शुरू की विवेचना

उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला दर्ज

उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला दर्ज


सिवनी. मुख्यालय के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य के विरूद्ध महिला थाना में एफआइआर दर्ज की गई है। प्राचार्य पर एक नाबालिग छात्रा से अश्लीलता किए जाने का आरोप है। पुलिस ने प्रकरण की विवेचना शुरू कर दी है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्याम कुमार मरावी ने बताया कि महिला थाना में पीडि़त बालिका के परिजनों ने शिकायत की है। जिसके मुताबिक शुक्रवार को उत्कृष्ट विद्यालय की कक्षा ११वीं के विद्यार्थियों को एक प्रोजेक्ट वर्क बनाने को कहा गया था। प्राचार्य गौतम ने कुछ विद्यार्थियों के बनाए प्रोजेक्ट देखने के लिए उन्हें प्राचार्य कक्ष में बुलाया था। अंत में एक छात्रा का प्रोजेक्ट देखने के दौरान प्राचार्य ने उसके साथ अश्लीलता की और धमकाया है। महिला थाना में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ किए जाने का मामला दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने विषय की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।
शिक्षकों, परिजनों, विद्यार्थियों के होंगे बयान
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ की शिकायत मिलने पर समुचित धाराओं पर प्रकरण पंजीबद्ध होने के साथ ही विवेचना शुरु हो गई है। वीडियोग्राफी की जाएगी, पीडि़ता के बयान लेने के अलावा साथी विद्यार्थियों, शिक्षकों, परिजनों के बयान लिए जाएंगे। महिला थाना प्रभारी प्रदीप बाल्मिकी ने बताया कि नाबालिग बालिका के साथ अश्लीलता के प्रकरण में आरोपित के विरूद्ध एफआइआर दर्ज की गई है। जिसमें लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध कायम कर प्रकरण जांच में लिया गया है। जांच के उपरांत आगे की कार्रवाई तय होगी।
छात्र संघ ने प्राचार्य के विरोध में किया प्रदर्शन
उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी के प्राचार्य पर एक छात्रा से छेड़छाड़ के लगे आरोपों के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य छात्र-छात्राओंं ने प्रदर्शन करते कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है। विद्यार्थियों ने ज्ञापन में कहा है कि इस तरह का आचरण करने के आरोप से घिरे प्राचार्य को तत्काल निलंबित करते हुए शीघ्रता से प्रकरण की जांच एवं गिरफ्तारी की जानी चाहिए। मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
अटैच किए गए प्राचार्य
जिला शिक्षा अधिकारी जीएस बघेल ने उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य के विरूद्ध महिला थाना में शिकायत दर्ज होने के बाद प्राचार्य गौतम को उत्कृष्ट विद्यालय से हटाते हुए केवलारी अटैच कर दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो