scriptपश्चिमी हवाओं के प्रभाव से मौसम में हो रहा बदलाव | Changes in weather due to the effects of western winds | Patrika News

पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से मौसम में हो रहा बदलाव

locationसिवनीPublished: May 10, 2019 11:44:47 am

Submitted by:

mahendra baghel

तेज धूप, गर्मी से आमजन परेशान

Changes in weather due

पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से मौसम में हो रहा बदलाव

सिवनी. फैनी तूफान के कारण मौसम में बदलाव के बाद फिर गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। शुष्क मौसम में गुरुवार को असहनीय धूप हुई तो राजस्थान की ओर से आने वाली पश्चिमी हवा के कारण गर्मी तेज हो गई। तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
मौसम विज्ञानियों का पूर्वानुमान है कि तीन दिन तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में लगातार वृद्धि होगी। शहर में गुरुवार सुबह से आसमान साफ था। धूप की तेज किरणों के सामने थोड़ी देर भी ठहर पाना मुश्किल था। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटे जैसी स्थिति हो गई। दोपहिया और पैदल जाने वाले लोगों ने कपड़े से सिर और चेहरा बांधा था। दोपहर बाद लोकल सिस्टम के कारण कहीं-कहीं बादल बने लेकिन गर्मी का असर कायम था। जिन क्षेत्रों में बिजली गुल हुई, वहां लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान एक डिग्री वृद्धि के साथ सामान्य से दो डिग्री अधिक 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप की असर से दोपहर 12.30 बजे ही अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस हो गया था। जबकि तीन दिन में तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की उछाल हुई है। अधिकतम तापमान 4१ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य के स्तर पर १८ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो