सिवनीPublished: Jun 24, 2019 12:20:40 pm
santosh dubey
महिला ने कोतवाली में की लिखित शिकायत
पालतु श्वान के काटने से बालक जख्मी
सिवनी. रात में प्रदर्शनी देखकर अपनी मां के साथ घर लौट रहे बालक के ऊपर पालतु श्वान ने हमला बोल दिया। अचानक श्वान के हमले से बालक काफी घबड़ा गया। श्वान द्वारा पैरों में काटे जाने के बाद परिजन उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचे तथा कोतवाली में लिखित शिकायत देकर प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गायत्री मंदिर के पास रहने वाली अंजू पति मनोज उइके अपने पुत्र अन्नंत उइके के साथ प्रदर्शनी देखकर घर लौट रही थी। तभी पप्पू खुराना के घर से उनका पालतु श्वान निकला और रोड पर आकर बालक के ऊपर काटने के लिए झूम गया। साथ में अंजू की बहन की बेटी के ऊपर भी हमला किया। अचानक श्वान के इस प्रकार के हमले और काटने से परिजन घबड़ा गए और चिल्लाने लगे। इसी बीच पप्पू खुराना ने श्वान को बांधकर नौकरों के हाथ श्वान को अंदर पहुंचाया। श्वान के काटने से घायल बालक का जिला चिकित्सालय में उपचार किया गया है। महिला की शिकायत दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
इनका कहना है
रात में घर का पालतु श्वान छूट गया था और सड़क से जा रहे बालक को काट दिया है। बच्चे का इलाज करवा दिया गया है वहीं श्वान को इंजेक्शन लगा है
राजकुमार पप्पू खुराना, अध्यक्ष जिला कांग्रेस, सिवनी