scriptनागरिकों ने शुरु की एम्बूलेंस, दे रहे ऑक्सीजन सिलेण्डर, भोजन | Citizens started ambulance, giving oxygen cylinders, food | Patrika News

नागरिकों ने शुरु की एम्बूलेंस, दे रहे ऑक्सीजन सिलेण्डर, भोजन

locationसिवनीPublished: May 08, 2021 09:07:28 pm

Submitted by:

sunil vanderwar

संजीवनी गु्रप उपलब्ध करा रहा नि:शुल्क आवश्यक सुविधाएं

नागरिकों ने शुरु की एम्बूलेंस, दे रहे ऑक्सीजन सिलेण्डर, भोजन

नागरिकों ने शुरु की एम्बूलेंस, दे रहे ऑक्सीजन सिलेण्डर, भोजन

सिवनी. नागरिकों ने सोशल मीडिया पर एक ग्रुप संजीवनी बनाया है। इस गु्रप में लखनादौन नगर के जनप्रतिनिधि, शासकीय कर्मी, नगरवासी लोगों ने चर्चा कर जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए राशि एकत्रित किया एवं इन पैसों से ३ ऑक्सीजन मशीन, 3 व्हीलचेयर, पीपीइ किट, सैनिटाइजर, हैंड ग्लव्स, पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, भाप मशीन, नेबुलाइजर मशीन,ए 10 ऑक्सीजन सिलेंडर एवं अन्य सामग्री जोकि कोरोनावायरस पीडि़त मरीजों के इलाज एवं व्यवस्थाओं में उपयोग की जाती उसे शासकीय हॉस्पिटल लखनादौन में नि:शुल्क जनता की सेवा के लिए प्रदान किया है।
वर्तमान में संजीवनी गु्रप के माध्यम से सुबह-शाम कोरोना से पीडि़त मरीजों को दलिया, खिचड़ी, काढ़ा एवं फल का वितरण किया जा रहा है। संजीवनी गु्रप के साथ साथ अन्य समाजसेवियों द्वारा मरीजों के साथ आने वाले सहयोगियों के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था भी की जा रही है। संजीवनी गु्रप के माध्यम से यदि कोई कोरोना वायरस से पीडि़त मरीज की स्थिति गंभीर हो जाती है तो उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था परंतु संजीवनी गु्रप के द्वारा ऐसे लोगों को जबलपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा रिफर हो जाने की स्थिति में आने-जाने के लिए नि:शुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करवाई जा रही है।
संजीवनी गु्रप के द्वारा किए गए जनहित के कार्यों की आसपास के क्षेत्रों में सराहा जा रहा है। यदि कोई मरीज की मृत्यु हो जाती है तब इस दशा में उसके शव को नि:शुल्क उसके घर तक पहुंचाने के लिए भी एक शव वाहन की व्यवस्था की गई है। संजीवनी गु्रप के सदस्य मनमोहन सिंह के द्वारा मरीजों को नि:शुल्क लाने ले-जाने के लिए एक एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है, जिसमें इमरजेंसी व्यवस्थाओं के साथ-साथ ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था भी नि:शुल्क की गई है, जिसेे जनमानस मानव सेवा के लिए शासकीय अस्पताल लखनादौन, आदेगांव क्षेत्र में जनता की सेवा के लिए समर्पित किया है।
इसके अतिरिक्त कोरोना वायरस से पीडि़त मरीजों के ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाने के लिए एवं आयुष मंत्रालय के द्वारा जो काढा देने की बात कही गई थी उसे भी संजीवनी गु्रप के माध्यम से मरीजों को नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है। इस गु्रप से प्रेरित होकर लखनादौन शहर के आस-पास क्षेत्रों में भी इस प्रकार की सोशल मीडिया पर गु्रप बनाकर बड़ी संख्या में लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं। कोई बेड का इंतजाम कर रहा है, कोई भोजन की व्यवस्था कर रहा है, तो कोई ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कर रहा है। समाजसेवियों के द्वारा किए जा रहे ऐसे कार्य निश्चित ही सामाजिक जागरूकता को बढ़ाते हैं। वहीं प्रशासन को भी इस बात का एहसास कराते हैं कि यदि आप समय पर सभी आवश्यक व्यवस्था नहीं रह सकते तो हम सब समाज के लोग एकत्रित होकर व्यवस्था करवा सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो