scriptशहर सरकार चुनने का उत्साह : कहीं 111 तो कहीं 98 साल की बुजुर्ग महिला ने किया मतदान | Patrika News

शहर सरकार चुनने का उत्साह : कहीं 111 तो कहीं 98 साल की बुजुर्ग महिला ने किया मतदान

locationसिवनीPublished: Jul 06, 2022 05:04:47 pm

Submitted by:

Faiz

-शहर सरकार चुनने का उत्साह-सिवनी में 111 वर्षीय शांति देवी ने डाला वोट-एक और 96 वर्षीय महिला व्हीलचेयर पर वोट डालने पहुंची-ग्वालियर की 98 वर्षीय शीलवती भदौरिया ने डाला वोट

News

शहर सरकार चुनने का उत्साह : कहीं 111 तो कहीं 98 की बुजुर्ग महिला ने किया मतदान

सिवनी. लोकतंत्र के महोत्सव में सिवनी के अकबर वार्ड निवासी 111 वर्षीय वृद्धा शांति देवी पांडे ने मतदान कर लोकतंत्र के महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि, उनका जन्म वर्ष 1911 में हुआ है। वयस्क होने के बाद से अब तक लोकतंत्र के उत्सव याने चुनाव में हर वर्ष मतदान के लिए शामिल होते हैं। इतनी उम्र में भी उन्होंने हर बात मतदान किया है।

 

शांति देवी के पुत्र पीपी पांडे ने बताया कि, माताजी अभी अस्वस्थ हैं। इसके बाद भी उन्होंने मतदान के लिए जाने की इच्छा प्रकट की। तब उन्हें मतदान केंद्र महात्मा गांधी हाई स्कूल सिवनी ले जाया गया। जहां उन्होंने मतदान कर प्रत्येक नागरिक को मतदान करने के लिए संदेश दिया है। इसके अलावा, सिवनी के ही भगत सिंह वार्ड के अंतर्गत आने वाले मतदान क्रमांक 108 में भी एक 96 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने व्हीलचेयर पर पहुंचकर मतदान किया।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8ca4k6

वहीं, प्रदेश के ग्वालियर के वार्ड क्रमांक 14 के क्वार्टर नंबर 107 सेवा नगर में रहने वाली 98 वर्षीय शीलवती भदौरिया का उत्साह देखते ही बन रहा था। शासकीय शिशु मंदिर सेवा नगर में मतदान के लिए अपने बेटे सत्येंद्र भदौरिया के साथ ऑटो में बैठकर पहुंची। चलने-फिरने में असमर्थ शीलवती को बेटा पकड़कर चल रहा था। उन्होंने बताया कि, ‘चाहे कोई भी चुनाव हो मैं वोट डालने के लिए जाती हूं, इससे पूर्व विधानसभा चुनाव में भी इसी तरह से वोट डालने गई थी।’

ट्रेंडिंग वीडियो