script

निकाली शोभायात्रा, हुआ स्वागत

locationसिवनीPublished: May 16, 2017 07:48:00 pm

Submitted by:

rajesh dixit

गोपालगंज स्थित चन्द्रप्रभु स्वामी जैन मंदिर के पंचाह्निका महोत्सव के तहत मंगलवार को शोभायात्रा निकाली गई।

जैन मंदिर

jain mandir

प्रतापगढ़ गोपालगंज स्थित चन्द्रप्रभु स्वामी जैन मंदिर के पंचाह्निका महोत्सव के तहत मंगलवार को शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा चन्द्रप्रभु मंदिर से शुरू हुई। जो हाथी-घोड़े, बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली गई। इस शोभायात्रा में एक काष्ठ और तीन रजत रथ भी शामिल थे। मंदिर परिसर में एक शाम नाकोड़ा भैरव के नाम भक्ति संध्या का भी आयोजन किया गया। भक्ति संध्या में भक्ति गीतों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ के आचार्य जिनरत्न सागर सुरीश्वर, जितरत्न सागर सुरीश्वर और चंद्ररत्न सागर सुरीश्वर की निश्रा में शोभायात्रा निकाली गई।
मंदिर परिसर से शुरू हुई इस शोभायात्रा में बेंड बाजो और डीजे की भक्ति धुनों पर श्रद्धालु थिरक रहे थे। हाथियों पर विराजमान सोधर्म इन्द्र और उनके परिवार पर ड्रोन हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जा रही थी। शोभायात्रा में धर्म ध्वज थामे अश्वसवार सबसे आगे चल रहे थे।
 बग्गियों में सवार लाभार्थी परिवारों ने भगवान की प्रतिमाओं को मस्तक पर धारण किया हुआ था। इस दौरान शहर को स्वागत द्वारों से सजाया गया था। पूरे मार्ग में पूना के कलाकार आकर्षक रंगोली बना रहे थे। शोभायात्रा में राजस्थान सहित मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया और डांडिया नृत्य किया। शोभायात्रा में शामिल आचार्य भगवंतों का लोगों ने जगह-जगह वंदन कर आशीर्वाद लिया। समापन गुमानजी के मंदिर में हुआ। इसके पहले मंदिर में नाकोड़ा भैरव की महापूजन का आयोजन किया गया।

एक शाम नाकोड़ा भैरव के नाम
इस मौके पर सोमवार रात को भक्ति संध्या का आयोजन किया गया।जिसमें अहमदाबाद के त्रिलोक मोदी और मुम्बई के कुमार ने अपने साथियों के साथ प्रस्तुतियां दी।
 महिला मंडल और बालिका मंडल द्वारा भी नवकार मंत्र पर पेश नृत्यों को श्रद्धालुओं ने काफी सराहा।
 मीडिया प्रभारी संजय ने बताया की बुधवार को शुभ मुहूर्त में सुबह नौ बजे प्रतिष्ठा प्रारम्भ होगी। उसके बाद अष्टोत्तरी पूजन का आयोजन होगा। समिति के गजेन्द्र चंडालिया और अशोक कंकरेचा ने बताया कि प्रतिदिन जिनालय और प्रभु की प्रतिमा का आकर्षक श्रृंगार किया जा रहा है। रात्रि में प्रभु भक्ति का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का समापन गुरूवार को सुबह द्वारोद्घाटन के साथ होगा। इसके तहत शहर के मुख्य बाजारों को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो