सिवनीPublished: Nov 13, 2022 01:58:47 pm
deepak deewan
पत्नी साधना के साथ मोगली के जंगल घूमने पहुंचे सीएम शिवराजसिंह
निजी यात्रा पर शिवराजसिंह चौहान पहुंचे पेंच टाइगर रिजर्व , आज करेंगे टाइगर रिजर्व सफारी
सिवनी. प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब पिकनिक मूड में हैं. अपने व्यस्त कार्यक्रमों से समय निकालकर वे पत्नी साधना सिंह के साथ शनिवार की शाम सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व पहुंच गए। पेंच पार्क से सटे कर्माझिरी में बनाए गए हेलीपैड पर शाम करीब पांच बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरा। सीएम आज टाइगर रिजर्व सफारी का आनंद उठाएंगे.