scriptजानिए मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के हित पहली बार बनाई कौन सी योजना | cm shivraj singh chouhan | Patrika News

जानिए मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के हित पहली बार बनाई कौन सी योजना

locationसिवनीPublished: Sep 16, 2017 01:01:57 pm

Submitted by:

akhilesh thakur

समर्थन और बिक्री मूल्य में अंतर की भरपाई करेगी सरकार, देश में पहली बार मध्यप्रदेश सरकार ने की ऐसी पहल

cm shivraj singh chouhan
सिवनी. किसान की उपज को बाजार में सरकार के समर्थन मूल्य से कम दाम मिला तो बाजार का एभरेज मूल्य तय कर शेष राशि का भुगातन सरकार करेगी। सरकार यह राशि सीधे किसान के खाते में करेगी। किसान के खाते में बाजार मूल्य व समर्थन मूल्य से कम बिक्री पर शेष राशि देने की शुरुआत करने वाला मध्यप्रदेश दुनिया का पहला राज्य है। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खैरापलारी में कही। उन्होंने प्रदेश के ३१३ विकासखंड में होने वाले कृषि संगोष्ठी व तकनीकी प्रशिक्षण का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या का समाधान कर्ज माफी नहीं है। उसकी फसल को उचित मूल्य देना है। यह काम प्रदेश सरकार कर रही है। प्रदेश में किसानों को आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत करने के लिए श्वेत (दुग्ध) क्रांति की शुरुआत की जा रही है। किसान को खेती के साथ पशुपालन आदि का व्यवसाय कराया जाएगा। इसके लिए सरकार किसान को पांच मवेशी और तीन माह का दाना-पानी देगी। किसान पशुओं के दूध का व्यापार करेगा। किसान घी, मक्खन, खोवा, पनीर आदि की भी बिक्री करना चाहेगा तो भविष्य में इसकी व्यवस्था बनाई जाएगी। किसान के उपज की बिक्री में कोई समस्या न हो। इसके लिए एक साल के अंदर प्रदेश में ३७८ जगह किसान बाजार बनाया जाएगा। किसान इस बाजार में सीधे अपनी उपज की बिक्री करेगा। कहा कि प्रदेश सरकार साहूकारी को लेकर एक कठोर कानून बना रही है। अब यदि किसान ने किसी साहूकार से कर्ज लिया तो उसको मूल ब्याज से एक पैसे अधिक नहीं देने होंगे। यदि साहूकार ने अधिक पैसे लिए तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने किसानों को पॉली हाउस लगाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि खेत में फसल लगाने के पूर्व मृदा कार्ड जरुर देखे। उसके बताए अनुसार खेती करें। कृषि वैज्ञानिक व कृषि अधिकारियों से सलाह लें। मौसम व जमीन की स्थिति को देखकर फसल लगाए। कहा कि प्रदेश के ३१३ विकास खंड में कृषि संगोष्ठी की जाएगी। ग्राम पंचायतों में कृषि अधिकारी जाकर किसानों को बेहतर खेती की तकनीक बताएंगे।
साथ ही उन्होंने क्षेत्र के किसानों की फसल के नुकसान की भरपाई करने का आश्वासन दिया। कहा कि किसानों के नुकसान की एक-एक पाई सरकार देगी। कृषि मंत्री व क्षेत्रीय विधायक ने सीएम को खराब फसल की जानकारी दी। जिले के विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष, कमिश्नर, आईजी, डीआर्ईजी, कलेक्टर, एसपी आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो