script

हॉकी खिलाडिय़ों के बीच पहुंचे कलेक्टर, बांटी किट

locationसिवनीPublished: Mar 12, 2019 12:08:48 pm

Submitted by:

sunil vanderwar

हॉकी फीडर सेंटर के चयनित खिलाडिय़ों को किया प्रोत्साहित

Bundelkhand Hockey Tournament-2019

Bundelkhand Hockey Tournament-2019

सिवनी. जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग सिवनी द्वारा संचालित हॉकी फीडर सेंटर के चयनित 40 बालक एवं 40 बालिका खिलाडिय़ों को रविवार को खेल सामग्री का वितरण कलेक्टर प्रवीण सिंह अढ़ायच के द्वारा किया गया।
कलेक्टर द्वारा खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करते हुए कहा गया कि खेल हमेशा सभी को साथ लेकर चलने की सीख देता है। जब तक टीम के सभी खिलाड़ी एक मत होकर नहीं खेलेंगे, तब तक टीम को जीत मिलना मुश्किल होता है। लेकिन जैसे ही पूरी टीम के खिलाड़ी एक मत होकर टीम की जीत के लिए प्रयास करते हैं, वैसे ही टीम जीतने लगती है।
उन्होंने सभी खिलाडिय़ों को नियमित अभ्यास करने की प्रेरणा देते हुए इसे सफलता की कुंजी बताया। साथ ही कलेक्टर ने हॉकी फीडर सेंटर के चयनित खिलाडिय़ों को हॉकी खेल के प्रति लगन से अभ्यास करने के लिए प्रेरित करने अभिभावकों को पत्र प्रेषित करने जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया।
कलेक्टर द्वारा हॉकी फीडर सेंटर की प्रशिक्षक, राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं एम्पायर रूचिका वानखेड़े एवं अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी असद खान को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सिवनी के द्वारा बताया गया कि हॉकी का इतिहास सिवनी जिले में अतुलनीय और प्रशंसनीय रहा है। जिले के हॉकी खिलाडिय़ों की प्रतिभा को निखारने एवं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं प्रदान करने संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग भोपाल द्वारा जिले में हॉकी फीडर सेंटर की स्थापना वर्ष 2016 में की गई है, जिसमें सिवनी के नागरिकों का अतुलनीय योगदान रहा है।
इस अवसर पर डीएल गौर, अध्यक्ष हॉकी सिवनी, देवेन्द्र ठाकुर, पीटीआई, अशोक नाविक, शफीउल्ला खान प्रधान आरक्षक, अबुसहमा खान वरिष्ठ खिलाड़ी, मोनू मिश्रा खेल प्रशिक्षक, ओम शिवे समन्वयक, निकेश पदमाकर समन्वयक, रामप्रसाद निर्मलकर समन्वयक सहित नागरिक एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो