scriptकांग्रेस का आरोप, सिलेण्डर के बढ़े दाम भाजपा की चुनावी हार का बदला | Congress charges, revenge for BJP's electoral defeat in cylinder price | Patrika News

कांग्रेस का आरोप, सिलेण्डर के बढ़े दाम भाजपा की चुनावी हार का बदला

locationसिवनीPublished: Feb 15, 2020 12:05:12 pm

Submitted by:

sunil vanderwar

केन्द्र सरकार पर लगाए प्रदेश से भेदभाव का आरोप

रसोई गैस मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

रसोई गैस मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

सिवनी. दिल्ली विधानसभा चुनाव हार का बदला मोदी सरकार ने बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेण्डर का दाम वृद्धि कर देश की जनता से लिया है। यह आरोप जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजिक अकील ने लगाए हैं। कहा कि दैनिक उपयोग कि हर वस्तु के दाम बढ़ाने के बावजूद भी देश कि अर्थव्यवस्था पटरी पर नही आ रही हैं।
आरोप लगाए कि देश की अर्थव्यवस्था पर ध्यान न देकर चुनाव में हिन्दु-मुसलमान, गद्दार, आतंकवादी, पाकिस्तानी, जैसे शब्दों से भाजपा के नेता उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे पार्टी और प्रत्याशियों को सम्बोधित करते हैं। अपने आप को राष्ट्रवादी और विरोधी पार्टियों को देश द्रोही बताने से नहीं चूकते है। 6 वर्षो से केन्द्र की सत्ता में रहते हुए देश के विकास के लिए इनके द्वारा ऐसा कोई काम नहीं किया गया जिससे यह विकास के मुद्दो को सामने रख कर चुनाव लड़ सकंे।
जिला प्रवक्ता ने आरोप लगाए कि मध्यप्रदेश के साथ भी केन्द्र सरकार का भेद-भाव पूर्ण रवैया रहा है। बजट से मध्यप्रदेश के हिस्से की राशि कम कर दी जा रही है। कांग्रेस पार्टी द्वारा केन्द्र की सत्ता में रहते हुए प्रदेश में गैर सरकारों के साथ कभी ऐसा भेद-भाव नही किया गया।
प्रवक्ता राजिक अकील ने कहा कि जब केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी और मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार थी तब कांग्रेस सरकार द्वारा मध्यप्रदेश की बजट में किसी प्रकार कमी नही की गई। कांग्रेस सरकारों ने चुनाव हारने का बदला प्रदेश सरकारों से कभी नही लिया, किन्तु केन्द्र में बैठी मोदी सरकार हर प्रदेशों के साथ दुर्भावना पूर्ण कार्य कर रही है। कहा कि 11 फरवरी को दिल्ली विधानासभा में भाजपा की बुरी तरह हार होती है और 12 फरवरी को बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेण्डर के दाम मोदी सरकार द्वारा लगभग 150 रूपए प्रति सिलेण्डर बढ़ा कर दिल्ली विधानसभा चुनाव मे हुई हार का बदला देश की जनता से लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो