scriptकांग्रेस ने मंदिरों में की सफाई, आज चढ़ाएंगे धर्म ध्वजा | Congress cleansing temples, will offer religious flag today | Patrika News

कांग्रेस ने मंदिरों में की सफाई, आज चढ़ाएंगे धर्म ध्वजा

locationसिवनीPublished: Sep 29, 2019 11:59:33 am

Submitted by:

sunil vanderwar

जिला कांग्रेस के पदाधिकारी रहे शामिल

कांग्रेस ने मंदिरों में की सफाई, आज चढ़ाएंगे धर्म ध्वजा

कांग्रेस ने मंदिरों में की सफाई, आज चढ़ाएंगे धर्म ध्वजा

सिवनी. शारदेय नवरात्र पर्व के एक दिन पूर्व शनिवार को जिला कांग्रेस द्वारा धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीयों द्वारा मंदिरों में साफ -सफाई एवं धुलाई का कार्य किया गया है।
नगर के प्रमुख मंदिर परिसरंों की सफाई में जिला कांग्रेस अध्यक्ष के साथ ब्रजेशसिंह बघेल, रामायणसिंह सिसोदिया, पंकज शर्मा, चीकू सक्सेना, सुनील बघेल, संजय बघेल, अशोक चौबे, आनंद पंजवानी, भीष्म अप्पू ठाकुर, पंकज बाउस्कर, पदम सनोडिया, अनीस बघेल, सुमित मिश्रा, देवधर सक्सेना, राजेश मानाठाकुर, शिवराम बैंन सुशील ठाकुर, संदेश तिव्हन, राकेश अग्रवाल, मुन्ना महाराज सहित बडी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
आज चढ़ाएंगे ध्वजा –
इसी क्रम में रविवार को बजे नवरात्र पर्व के उपलक्ष्य में समस्त माता मंदिरो में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा धर्म ध्वजा चढ़ाई जाएगी। जिसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी ने नगर के कांग्रेस जनो से जिला कांग्रेस कार्यालय में उपस्थित होने को कहा है।
मंदिरों में नवरात्र उत्सव –
ग्राम क्षेत्र के देवी मंदिरों में रविवार से मातारानी के नवरात्र आरंभ हो रहे हैं। इसी दिन से ज्योति कलश प्रज्जवलित किए जाएंगे। माता के भक्तों द्वारा आस्था से व्रत रखे जाने का आरंभ होगा। देवी पंडालों में प्रतिमाएं विराजमान की जाएंगी। नौ दिनों तक उत्सव होगा, धार्मिक वातावरण के बीच ग्राम में जसगान होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो