scriptकांग्रेस ने गांधी जयंती कार्यक्रम के लिए सौंपी जिम्मेदारी, ये करेंगे आयोजन | Congress entrusted responsibility for Gandhi Jayanti program, they wil | Patrika News
सिवनी

कांग्रेस ने गांधी जयंती कार्यक्रम के लिए सौंपी जिम्मेदारी, ये करेंगे आयोजन

पूरे सप्ताह होंगे गांधी जयंती पर कार्यक्रम

सिवनीSep 28, 2019 / 08:39 pm

sunil vanderwar

mahatma_gandhi_birthday_2019_news.png

BJP wants to end Gandhi’s thoughts from the country

सिवनी. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का 150 वां जन्म दिवस समारोह 2 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी द्वारा मनाया जाएगा। इस सम्बंध में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
2 अक्टूबर को प्रात: 7.30 बजे पदयात्रा एवं गांधी चौक में सर्वधर्म सभा के आयोजन के लिए संयोजक- इमरान पटेल सदस्य अतुलचंद मालू, संजय बघेल, पंकज शर्मा, शीरी अफरोज, रंजीत यादव, राजेश मानाठाकुर, संदीप चौहान, राजकुमार ठाकुर। 3 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय में गांधी के मूल्यों एवं उनके आदर्शो का सम्बोधन कार्यक्रम संयोजक विजय चौरसिया, सदस्य रामायणसिंह सिसोदिया, पवन दिवाकर, मिर्जा फेैसल खान, ऋषभ ठाकुर। 4 अक्टूबर को शाम 7 बजे दलसागर चौपाटी में राष्टभक्ति गीतों का आयोजन कार्यक्रम संयोजक विजय नाहटा, सदस्य चीकू सक्सेना, देवधर सक्सेना, सुमित मिश्रा, राज गोस्वामी, आनंद पंजवानी, शाहिद रानू, शबनम खान। 5 अक्टूबर को शाम 8 बजे से दलसागर चौपाट में राष्टीय विचारधारा पर काव्य गोष्ठी कार्यक्रम संयोजक मोहनसिंह चंदेल, सदस्य गिडियन टी सिह, अनीस बघेल, ओमउपाध्याय, संदेश बास्सा। 6 अक्टूबर को टैगोर वार्ड पानी की टंकी के पास दोपहर 2 बजे श्रमदान एवं पौधारोपण कार्यक्रम संयोजक युसूफ पटेल, सदस्य सुरेन्द्र करोसिया, डॉ. बसंत राय, मधु क्रीडिया, योगिता सनोडिया। 7 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे शासकीय सुधारालय, वृद्धा आश्रम, आशादीप विद्यालय, दिव्यांग विद्यालय सिवनी में फल वितरण, कार्यक्रम संयोजक संजय भारद्वाज, सदस्य शफीक पार्षद, विष्णुकरोसिया, संजय सनोडिया, प्रवेश बाबू भालोटिया, पवनरेखा रिनायत। 8 अक्टूबर को बस्तियों में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम संयोजक राजिक अकील, सदस्य लक्ष्मण सोनी, पंकज बाउसकर, रत्नेश चौकसे, प्रमोद गुन्टी यादव, चीकू सक्सेना, अप्पू ठाकुर। 9 अक्टूबर को शाम 4 बजे शुक्रवारी गांधी चौक सिवनी में गांधी के जीवन पर चर्चा एवं सम्बोधन कार्यक्रम संयोजक नरेश मरावी, सदस्य मो. असलम खान, जेपीएस तिवारी, पदम सनोडिया, शिव सनोडिया, योगेन्द्र सोनी, अशोक चौबे, सुधीर सोलंकी।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने 2 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित समस्त कार्यक्रमों में जिले के समस्त कांग्रेस जन तथा नागरिकों से बढ-चढकर हिस्सा लेने का आग्रह किया है ताकि वर्तमान परिवेष में बापू के विचारों एवं संदेश को जन-जन तक पंहुचाया जा सकें।

Home / Seoni / कांग्रेस ने गांधी जयंती कार्यक्रम के लिए सौंपी जिम्मेदारी, ये करेंगे आयोजन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो