scriptलगातार बढ़ रहे कोरोना मरीज, फिर भी भाजपा जुटा रही भीड़ | Corona patients increasing continuously, yet BJP is gathering crowd | Patrika News
सिवनी

लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीज, फिर भी भाजपा जुटा रही भीड़

आम आदमी पार्टी ने कहा भाजपा के आगे शासन-प्रशासन भी मौन

सिवनीJan 14, 2022 / 11:44 am

sunil vanderwar

omicron2.png

omicron

सिवनी. आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता दुर्गेश विश्वकर्मा ने भाजपा के आगे जिला प्रशासन के मौन पर सवाल उठाते कहा कि सिवनी जिले में कोरोना की तीसरी लहर की भयानक दस्तक हो चुकी है, हर दिन दहाई की संख्या में मरीज मिलने लगे हैं, इसके बावजूद भाजपा की जन समूह वाली रैली वाले कार्यक्रम खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस तरह ये नेता प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ-साथ जिला प्रशासन के आदेशो की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं।
कहा कि भाजपा के लोगों ने पहली एवं दूसरी लहर से सबक नहीं सीखा कि सिवनी जिले की पूर्व में कितनी भयावह स्थिति थी, कितनी मौते हुई। तीसरी लहर को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए भाजपा के लोग आम लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करते नजर आ रहे हैं तथा जनता की जान की परवाह किए बिना ही रैली, धरना प्रदर्शन, बैठक का आयोजन लगातार किए जा रहे हैं और जिला प्रशासन भी मूकदर्शक बना हुआ है।
आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष ने कहा कि हाल ही के दिनों में भाजपा ने कलेक्ट्रेट परिसर में जय स्तम्भ के सामने धरना आंदोलन किया था, जबकि इस स्थान पर हमेशा 144 लगी होती है, जो कि साइलेंट जोन एरिया है, जिसमें में भाजपा नेता कार्यक्रम करते रहे और जिला प्रशासन मूक दर्शक बना रहा। जिला अध्यक्ष विश्वकर्मा ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की गंभीरता को देखते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के सभी जिलों में धरना प्रदर्शन, रैली पर पूर्णत: रोक लगा दिया है। यहां तक कि दाह संस्कार में 50 से अधिक लोग सम्मिलित नही हो सकते। वही दूसरी ओर भाजपा से जुड़े जनप्रतिनिधि एवं भाजपा के नेता रैलीया व धरना प्रदर्शन करके आम जानता की जान जोखिम में डाल रहे हैं।
कहा कि अगर सभी राजनीतिक पार्टियां यह समझ ले कि राजनीति करने का समय तो भविष्य में मिल जाएगा। जिले में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रैली व धरना प्रदर्शन पर जिला प्रशासन को अंकुश लगाना चाहिए।
जिला प्रशासन सभी तरह के भीड़-भाड़ वाले राजनीतिक, सामाजिक कार्यक्रम पर सख्ती से रोक लगानी चाहिए अन्यथा भविष्य में इसके दुष्परिणाम हो सकते हैं। आम आदमी पार्टी जिला प्रशासन से मांग कर कहा है कि ऐसे सभी कार्यक्रम जो कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं। सभी भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रम पर रोक लगाई जाए। किन्तु जिला प्रशासन के आदेशो की धज्जियां उड़ाई जा रही है, जिस पर उचित कार्यवाही किया जाए। ऐसे आंदोलन व धरना प्रदर्शन पर रोक लगे जिन में कोविड के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। अन्यथा आम आदमी पार्टी ऐसे कार्यक्रमों पर रोक लगाने के लिए नियम अनुसार विरोध प्रदर्शन करेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो