scriptबाथरूम में मिला पटवारी शव कारण अज्ञात | crime news seoni | Patrika News

बाथरूम में मिला पटवारी शव कारण अज्ञात

locationसिवनीPublished: Sep 02, 2018 12:06:09 pm

Submitted by:

akhilesh thakur

पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी

पुलिस मर्ग का यम कर जांच में जुटी

बाथरूम में मिला पटवारी शव कारण अज्ञात

सिवनी. केवलारी तहसील अन्तर्गत ग्राम सोनाखार हल्का में पदस्थ पटवारी का सड़ा-गला शव उसके केवलारी स्थित किराए के मकान के बाथरूम में मिला है। इसकी जानकारी शव के उठ रहे दुर्गंध से मोहल्लेवासियों को हुई तो उन लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पटवारी की मौत कैसे हुई है यह ज्ञात नहीं हो पाया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पटवारी पारस उइके ग्राम सोनखार हल्का में पदस्थ था। वह केवलारी में किराए के मकान में पत्नी व बच्चों (एक लड़का और एक लड़की) के साथ रहता था। उसकी पत्नी विगत दिनों बच्चों को लेकर मायके गई थी। म़ृतक शराब का सेवन करता था। इसबीच शुक्रवार की शाम को पड़ोसियों ने उसके मकान से आ रही दुर्गंध की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस व राजस्व अमला मौके पर पहुंचा तो पटवारी का शव बाथरूम में पड़ा था। उसके पास शराब की खाली शीशी पड़ी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक मूल रूप से बरघाट थाना क्षेत्र के आष्टा का निवासी है।
००००
कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, साथी घायल
सिवनी. बरघाट थाना क्षेत्र के बोरीकला स्कूल के पास शुक्रवार की देर शाम कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई दूसरा सवार युवक घायल हो गया है। दोनों युवक बरघाट से घर चीचबंद जा रहे थे। उसी समय यह हादसा हुआ। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार चीचबंद निवासी जीतेश बिसेन (31) साथी दुलीचंद परेते (23) के साथ शुक्रवार की शाम को बरघाट से अपने घर चीचबंद मोटरसाइकिल से जा रहा था। अभी वह बोरीकला स्कूल के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दिया। इसमें दोनों घायल हो गए। दोनों को 108 एम्बुलेंस से बरघाट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से जीतेश को जिला अस्पताल सिवनी रैफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल का उपचार चल रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो