scriptडिवाइडर से टकराई मोटरसाइकिल एक की मौत, एक घायल | crime news seoni | Patrika News

डिवाइडर से टकराई मोटरसाइकिल एक की मौत, एक घायल

locationसिवनीPublished: Sep 28, 2018 12:39:29 pm

Submitted by:

akhilesh thakur

कुरई से लौटते समय बघराज में हुआ हादसा

crime news seoni

डिवाइडर से टकराई मोटरसाइकिल एक की मौत, एक घायल

सिवनी. सिवनी-नागपुर एनएच-३१ पर लखनवाड़ा थाना क्षेत्र के बघराज के पास डिवाइडर से मोटरसाइकिल की टक्कर में गुरुवार की शाम को एक युवक की मौत हो गई। दूसरा अधेड़ घायल हो गया। दोनों मोटरसाइकिल से कुरई से लौट रहे थे। दोनों जैतपुर कला के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है। घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार लखनवाड़ा थाना क्षेत्र के जैतपुर कला निवासी मृतक पंकज बघेल (२७) व घायल शिवकुमार (५३) मजदूर से बात करने मोटरसाइकिल से कुरई गए थे। वहां से लौटते समय उनकी मोटरसाइकिल बघराज के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें पंकज की मौके पर ही मौत हो गई। शिवकुमार गंभीर रूप घायल हो गया। उसके जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे नागपुर रैफर कर दिया। मृतक पंकज दो भाई, दो बहनों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई शासकीय नौकरी में है। उसके मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों की रोते-रोते हालत खराब है।
टक्कर से साइकिल सवार घायल, ट्रक पलटा
सिवनी. कुरई थाना क्षेत्र के घाटी में साइकिल सवार को टक्कर मारकर एक ट्रक खाई में पलट गया। साइकिल सवार घायल हो गया है। आसपास के लोगों की मदद से घायल हो उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मोटरसाइकिल फिसलने से तीन घायल
सिवनी. कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम छुई में उपचार कराकर लौट रहे मोटरसाइकिल फिसलने से उस पर सवार किशन उइके (60), कृष्णा बाई (55), शेरू (32) घायल हो गए। तीनों सोहन उइके का उपचार कराकर कान्हीवाड़ा स्थित घर लौट रहे थे। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

दो घायल
सिवनी. बंडोल थाना क्षेत्र के ग्राम पायली से खामखरेली जाते समय एक मोटरसाइकिल फिसल गई। इसकी चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार गडरवाड़ा निवासी तुलसीराम पिता रघुनंदन डेहरिया (37), मंगल प्रसाद पिता शिवनंदन डेहरिया (31) घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

मोटरसाइकिल की आमने -सामने की टक्कर में तीन घायल
सिवनी. लखनवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालगंज में मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में कुरई थाना क्षेत्र के लोंदाझिर निवासी रूपेंद्र हरदे (18), नदीम हरदे (18) व संजय (20) है। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो