scriptजिला भाजपा उपाध्यक्ष व जिला मंत्री में विवाद, जिला मंत्री घायल, नागपुर में चल रहा उपचार | Dispute between District BJP Vice President and District Minister, Dis | Patrika News

जिला भाजपा उपाध्यक्ष व जिला मंत्री में विवाद, जिला मंत्री घायल, नागपुर में चल रहा उपचार

locationसिवनीPublished: Sep 17, 2021 12:13:49 pm

Submitted by:

akhilesh thakur

कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्ष की शिकायत पर दर्ज किया प्रकरण

जिला भाजपा उपाध्यक्ष व जिला मंत्री में विवाद, जिला मंत्री घायल, नागपुर में चल रहा उपचार

जिला भाजपा उपाध्यक्ष व जिला मंत्री में विवाद, जिला मंत्री घायल, नागपुर में चल रहा उपचार

सिवनी. भारतीय जनता पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर उर्फ गुड्डू और जिला मंत्री विनोद सोनी के बीच चल रहा विवाद अब मारपीट में बदल गया है। करीब दो दिनों से दोनों पक्ष के लोगों में तनाव चल रहा था। इस मामले को लेकर दोनों पक्ष के लोग बीती रात कोतवाली में इकट्ठा हुए। घंटो मशक्त के बाद जैसे-तैसे मामला शांत हुआ। इसके बाद दूसरे दिन उक्त विवाद में शहर के गणेश चौक पर विनोद सोनी के ऊपर हमला हुआ है। उसके सिर में चोट आई है। नागपुर में उपचार चल रहा है। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्ष पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे की तबियत खराब होने पर बीते दिनों भाजपा जिला मंत्री विनोद सोनी उनके घर स्वास्थ्य की जानकारी लेने गए। इस दौरान उन्होंने उनको कुछ सलाह दिए। यह जानकारी जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर को हुई तो उन्होंने भी इस संबंध में किसी दूसरे से कुछ बात की। इसके बाद १४ सितंबर की शाम को शुक्रवारी स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दोनों का आमना-सामना हो गया। उस समय दोनों में कुछ कहासुनी हुई तो एक पक्ष की ओर कुछ लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और दूसरे पक्ष को ललकारने लगे। इस पर दूसरे पक्ष के कॉल करने पर भी कुछ लोग मौके पर इक_ा हो गए। दोनों तरफ से तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। बताया जाता है कि दोनों तरफ से इक_ा हुए लोगों के हाथ में हॉकी और डंडे थे। इसके बाद रात को एक पक्ष कोतवाली थाने पहुंच गया। इसकी जानकारी होने पर दूसरे पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए। सत्ताधारी दल के नेताओं के बीच विवाद का मामला होने पर दोनों पक्ष को पुलिस ने समझाइश देकर शांत करा दिया। बताया जाता है कि उस दिन दोनों तरफ से हाथा-पाई और मारपीट भी हुई। दूसरे दिन १५ सितंबर को जिला मंत्री व अधिवक्ता विनोद सोनी गणेश चौक स्थित एक मेडिकल स्टोर के पास पहुंचे तो उन पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनके लोग नागपुर उपचार के लिए लेकर चले गए। विनोद की हालत सामान्य बताई जा रही है। इस मामले को लेकर जिला अधिवक्ता संघ का एक प्रतिनिधि मंडल कोतवाली पहुंचकर निरीक्षक एमडी नागोतिया से मुलाकात किए और कार्रवाई के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षक नागोतिया ने दोनों पक्ष पर प्रकरण दर्ज किए जाने की पुष्टि किए हैं।

भाजपा अनुशासित पार्टी है। यह घटना दु:खद है। वरिष्ठ नेता इस मामले को लेकर जल्द ही बैठक लेंगे। दोनों पदाधिकारियों के विवाद का यह मामला उनका व्यक्तिगत है। इससे पार्टी का कोई लेना देना नहीं है।
– प्रेम तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा

सिवनी की शांति व्यवस्था को कलंकित किया भाजपाइयों ने : जिला प्रवक्ता कांग्रेस
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजिक अकील ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख पदों पर बैठे पदाधिकारी आपसी रंजिश को लेकर सिवनी में गैंगवार चला रहें हैं। एक बार फिर सिवनी की जनता नगर की कानून व्यवस्था को लेकर चिंतित नजर आ रही है। नगर के हृदय स्थल एसडीओपी कार्यालय के समीप बेखौफ होकर जिस तरह लठ्ठ, हाकी, स्टम्प लेकर के एक दूसरे पर हमले हुआ। उससे दहशत की स्थिति बन गई है।
कहा कि सिवनी में कुछ लोगों की करनी के कारण इसे संवेदनशील क्षेत्र का तगमा मिला था। वह कई वर्षों बाद यहां के लोग और पुलिस प्रशासन के सहयोग से हटा था। सत्ताधारी दल कानून व्यवस्था की बात करता है दूसरी तरफ सत्ता में बैठे लोग ही सिवनी नगर का माहौल खराब कर रहें है। इसका प्रमुख कारण सत्ताधारी दल के दबाव के कारण पुलिस प्रशासन भी निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। थाने के अंदर लगभग तीन घ्ंाटे तनाव के बीच दो नेताओं में विवाद हुआ। इसमें महिलाएं भी शामिल रही। इसके बाद दूसरे दिन अधिवक्का का पीछा कर गणेश चौक पर पिटाई की गई। इसके बाद पुलिस वज्र वाहन और लावलश्कर के साथ नगर भ्रमण कर कानून व्यवस्था संभालते नजर आई। आरोप लगाया कि इन दोनों गुट का विवाद भाजपा कार्यालय में भी हुआ है। भाजपा के जनप्रतिनिधि अपनी ही पार्टी के पदाधिकारियों को नियंत्रित नहीं कर पा रहे हैं। उनसे जिले की कानून व्यवस्था सुधारने की उम्मीद कैसे की जा सकती है। जिला कांग्रेस पुलिस प्रशासन से मांग करती है कि सत्ता के दबाव में न आकर ऐसे तत्वों पर कठोर कार्रवाई करें, जिससे जिले में एक संदेश जाए कि कानून सबके लिए एक समान है। पूरे मामले में जिला भाजपा शहर की फिजा खराब करने वाले गुंडातत्वों पर क्या कार्रवाई करती है? इसका इंतजार सिवनी के लोग है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो