scriptजिला भाजपा के होने हैं चुनाव, मतदान दल की हुई नियुक्ति | District BJP elections to be held, appointment of polling party | Patrika News

जिला भाजपा के होने हैं चुनाव, मतदान दल की हुई नियुक्ति

locationसिवनीPublished: Sep 13, 2019 07:32:36 pm

Submitted by:

sunil vanderwar

जिला भाजपा चुनाव प्रभारी सांसद गणेश सिंह ने की घोषणा

भाजपा अध्यक्ष ने दी जगह जगह आंदोलन की चेतावनी तो सरेंडर हुआ प्रशासन, दी प्रदर्शन की अनुमति

भाजपा अध्यक्ष ने दी जगह जगह आंदोलन की चेतावनी तो सरेंडर हुआ प्रशासन, दी प्रदर्शन की अनुमति

सिवनी. भाजपा मे होने जा रहे संगठनात्मक चुनावी प्रक्रिया के तहत जिला भाजपा के चुनाव प्रभारी सांसद गणेश सिंह द्वारा सिवनी जिले के सभी 24 मंडलों के लिए मंडल चुनाव प्रभारी, सहप्रभारियों की नियुक्तियां कर दी गई हैं। ये सभी चुनाव प्रभारी अपने अपने मंडलों मे मतदान केन्द्र से लेकर मंडल अध्यक्ष के चुनाव तक की चुनावी प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न कराएंगे।
जानकारी देते भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी ने बताया कि जिला चुनाव अधिकारी सांसद सिंह द्वारा सिवनी विधानसभा के अन्तर्गत आने वाले सिवनी नगर मंडल के लिए चुनाव अधिकारी के रूप मे मुकेश बघेल को नियुक्त किया जाकर सहप्रभारी का दायित्व रमेश तिवारी को सौंपा गया है। इसी तरह सिवनी ग्रामीण मंडल के लिए प्रभारी नवनीतसिंह ठाकुर, सहप्रभारी प्रहलाद पटेल। मुंगवानी मंडल के लिए प्रभारी भुवन अवधिया, सहप्रभारी राधेश्याम बघेल, चमारी मंडल के लिए प्रभारी अजय त्रिवेदी, सहप्रभारी मेहताब सिंह तथा बंडोल मंडल के लिए प्रभारी वेदसिंह ठाकुर होंगे तथा सहप्रभारी का दायित्व सुमित राय को सौंपा गया है।
इसी तरह बरघाट विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत मंडल बरघाट नगर के चुनाव प्रभारी देवीसिंह बघेल, सहप्रभारी गजेन्द्र भगत, बरघाट ग्रामीण मंडल के लिए प्रभारी अशोक तेकाम, सहप्रभारी गोमती ठाकुर, धारना मंडल के लिए प्रभारी संतोष नगपुरे, सहप्रभारी प्रीतपाल बघेल, कुरई मंडल के लिए प्रभारी संतोष अग्रवाल सहप्रभारी जागेश्वर पाण्डे, सुकतरा मंडल के लिए प्रभारी संजीव मिश्रा, सहप्रभारी कुबेरसिंह, गंगेरूआ मंडल के लिए प्रभारी प्रेम तिवारी, सहप्रभारी नेमीचंद बोपचे दायित्व संभालेंगे।
इसी तरह लखनादौन विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले मंडल लखनादौन नगर के लिए चुनाव प्रभारी का दायित्व राकेश पाल सिंह को सौंपा गया है, जबकि सहप्रभारी नरेश सेन होंगे। लखनादौन ग्रामीण मंडल के लिए प्रभारी नीता पटेरिया एवं सहप्रभारी सुनील केशरवानी, आदेगांव मंडल के लिए प्रभारी गजानंद पंचेश्वर, सहप्रभारी घनश्याम चैरसिया, धूमा मंडल के लिए प्रभारी नरेश दिवाकर, सहप्रभारी संतोष चौकसे, कहानी मंडल के लिए प्रभारी नंदकिशोर सोनकेशरिया, सहप्रभारी देवेन्द्र गोल्हानी, केदारपुर मंडल के प्रभारी नवल श्रीवास्तव, सहप्रभारी रविन्द्र परते एवं घंसौर मंडल के लिए चुनाव प्रभारी का दायित्व मीना बिसेन संभालेगंी वहीं सहप्रभारी का दायित्व देवेन्द्र जैन को सौंपा गया है।
इसी तरह केवलारी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले मंडल केवलारी के चुनाव प्रभारी का दायित्व राजेश त्रिवेदी संभालंगें तथा सहप्रभारी के रूप में सरदार पटेल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उगली मंडल के प्रभारी नरेश बरकड़े सहप्रभारी पूनाराम चौधरी, कान्हीवाड़ा मंडल के प्रभारी सुदामा गुप्ता, सहप्रभारी अमीर खान, पलारी मंडल के लिए प्रभारी दिनेश राय, सहप्रभारी डॉ प्रमोद राय, छपारा मंडल के लिए प्रभारी अनिल गोल्हानी, सहप्रभारी सोहन कश्यप एंव धनौरा मंडल का चुनाव प्रभारी का दायित्व शशि ठाकुर संभालेंगी, वहीं सहप्रभारी के रूप मे शफीक पटेल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो