scriptगंदे टेबल-कुर्सी देख भडक़े साहब, लगाई फटकार, दिया नोटिस | Dreaded table chair, flirtatious sir, imposed rebuke, given notice | Patrika News

गंदे टेबल-कुर्सी देख भडक़े साहब, लगाई फटकार, दिया नोटिस

locationसिवनीPublished: Jun 09, 2018 06:14:17 pm

Submitted by:

sunil vanderwar

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी का मामला

seoni

गंदे टेबल-कुर्सी देख भडक़े साहब, लगाई फटकार, दिया नोटिस

सिवनी. हम छू लेंगे आसमां केरियर काउंसलिंग के द्वितीय चरण का आयोजन शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सीधे प्रसारण के माध्यम से आरंभ किया जाना था। इसके लिए जिले के सभी विकासखण्ड व शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में इंतजाम किए गए थे। जहां विद्यार्थियों को प्रोजेक्टर, टीवी के माध्यम से मुख्यमंत्री का सम्बोधन और केरियर चुनने के लिए मार्गदर्शन दिया गया।
सिवनी के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में हुए कार्यक्रम में डीइओ एसपी लाल व एसएमडीसी प्रभारी महेश गौतम पहुंचे थे। यहां प्रोजेक्टर और टीवी के माध्यम से मुख्यमंत्री का सम्बोधन हुआ। लेकिन कार्यक्रम स्थल पर विद्यार्थियों की कम उपस्थिति, टेबल-कुसी में जमी धूल, परिसर में बिखरे कचरा-गंदगी को देख डीइओ काफी नाराज हुए। जैसे-तैसे तय समय पर मुख्यमंत्री के सम्बोधन का सीधा प्रसारण टीवी, प्रोजेक्टर पर आरंभ हुआ तो बार-बार लाइन डिस्कनेक्ट हो रही थी। इससे विद्यार्थी पूरा प्रसारण नहीं सुन सके। इस पर भी डीइओ ंने प्राचार्य आरपी बोरकर और बर्चुअल क्लास के प्रभारी मोहन विश्वकर्मा को फटकार लगाई।
विद्यालय और बीइओ कार्यालय दोनों बेहाल –
उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी के प्राचार्य आरपी बोरकर वर्तमान में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी (बीइओ) कार्यालय के प्रभारी अधिकारी हैं। इनकी उपस्थिति के बावजूद न तो विद्यालय में व्यवस्था दुरुस्त हैं और न ही बीइओ कार्यालय में। विद्यालय के शिक्षकों द्वारा कक्षा में ध्यान न देना, ट्यूशन पढ़ाना, विद्यार्थियों के साथ बाहरी व्यक्तियों का विवाद, शिक्षकों के आचरण में सुधार न ला पाना, अस्वच्छता जैसे विषयों पर भी प्राचार्य गंभीर नहीं हैं। दूसरी तरफ विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कार्य में रूचि न लेने से यहां के कर्मचारी भी मनमानी कर रहे हैं। अपने स्थान को छोड़ कूलर के सामने इकट्ठा बैठकर कर्मी बात-चीत में मगन दिखते हैं।
जिले के विद्यालयों में हुआ आयोजन –
हम छू लेंगे आसमां कार्यक्रम जिले में आयोजित हुआ। आयोजन में एमपी बोर्ड के 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण तथा 70 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की काउंसलिंग की गई। इस कार्यक्रम का आरंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया। जिसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन तथा आकाशवाणी द्वारा प्रात: 10 बजे से प्रात: 11:30 बजे तक किया गया। मुख्यमंत्री के उद्बोधन के पश्चात विभिन्न जिलों में हुए कार्यक्रम में विकासखण्ड एवं जिला स्तर के उत्कृष्ट विद्यालयों में उपस्थित विद्यार्थियों से फोन इन सुविधा द्वारा मुख्यमंत्री ने प्रश्नों के उत्तर भी दिए। छात्रों ने मुख्यमंत्री से दूरभाष के माध्यम से मन की बात सुनाते हुए प्रश्न पूछे और जवाब प्राप्त किए।
तुरंत प्यून से कराया साफ –
फर्नीचर में धूल थी, डीइओ सर के निर्देश पर प्यून को बुलाकर तुरंत साफ करवाया। इंटरनेट बार-बार डिस्कनेक्ट होने से कार्यक्रम कुछ प्रभावित हुआ है। विद्यार्थियों की संख्या करीब पचास थी।
मोहन विश्वकर्मा, बर्चुअल क्लास प्रभारी
प्राचार्य को दे रहे हैं नोटिस –
उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी के कार्यक्रम की व्यवस्था ठीक नहीं पाई गई। विद्यार्थियों की भी कम संख्या था। इस पर प्राचार्य को नोटिस जारी कर रहे हैं। १४ जून तक जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब न होने पर नियम अनुसार कार्रवाई करेंगे।
एसपी लाल, डीइओ सिवनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो