सिवनी

सैनिकों का सम्मान कर मनाया दशहरा

केवलारी में परम्परा अनुसार हुआ रावण दहन व अन्य आयोजन

सिवनीOct 02, 2017 / 01:20 pm

sunil vanderwar

सिवनी. दशहरा के अवसर पर ग्राम में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी हाईस्कूल मैदान केवलारी में परम्परा अनुसार हुआ रावण दहन व अन्य आयोजन देवी जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति ने इस आयोजन में देश के वीर सैनिकों का सम्मान कर धार्मिक आयोजन में राष्ट्रीय भावना को प्रबल कर दिया।
गोंदिया के म्यूजिकल गु्रप एवं झारखंड से आए प्रसिद्ध गायक जूनियर लक्खा एवं कुणाल पांडे के मधुर स्वर से कार्यक्रम में बड़ी तादाद में आए भक्त भाव विभोर होकर झूम कर नाचे। दशहरा कार्यक्रम एवं देवी जागरण के कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री वरिष्ठ समाजसेवी दामोदर प्रसाद शुक्ला, मंडल अध्यक्ष सचिन अवधिया, बबल चौरसिया, प्रकाश भलावी द्वारा माता की चौकी में दीप प्रज्वलित कर किया गया।
समिति व नागरिकों द्वारा क्षेत्र की माटी में पले बढ़े व देश सेवा में तत्पर सैनिक खेमकरण शर्मा, जनकलाल शर्मा, नारायण बघेल, पंकज यादव, प्रीतम डेहरिया, पुष्पेंद्र बघेल, राजेश पटेल, राजेश ठाकुर, सतीश श्रीवास, छेंममइ खान, डीएन चौबे, राजेंद्र रंगीला, दिनेश जंघेला, जीत सिंह जंघेला, एकता ठाकुर, संजय ठाकरे, शहीद बिहारीलाल श्रीवास डोकरांजी, शहीद शिवकुमार परते, भाभी टोला का सम्मान उनके परिवारजनों के साथ जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया।
आतिशबाजी का प्रदर्शन
सैनिक व उनके परिवारों को सम्मानित किए जाने के बाद दशहरा की परम्परा अनुसार रावण दहन एवं आतिशबाजी का प्रदर्शन दशहरा समिति द्वारा किया गया एवं पूरे रात जगराते की धूम में श्रद्धालुओं ने भी जमकर नाचा।
इस अवसर पर अतिथि देवी सिंह बघेल, सचिन अवधिया, सुजीत राय, सतीश राय, दामोदर शुक्ला, विनोद मोदी, पंकज तिवारी, डॉक्टर अविनाश तिवारी, लालू अवधिया, विवेक अग्रवाल, रफीक खान, अशोक बन्देवार, एवं मंदिर समिति के सदस्य बब्बल चौरसिया, प्रकाश भलावी, लीलन जंघेला, रघुराज बघेल, डॉक्टर मदन दुबे, मथुरा प्रसाद तिवारी, हरि जंघेला, राजेश मुंजारे, राजेश जंघेला, कमल ठाकुर के साथ बड़ी संख्या में नगर एवं आस-पास के ग्रामों से आए श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.