सिवनी

मिट्टी तेल का टैंक फटा, एक मृत, एक घायल

टैंक फटने से एक की मौत हो गई

सिवनीMay 03, 2019 / 11:32 am

mahendra baghel

मिट्टी तेल का टैंक फटा, एक मृत, एक घायल

सिवनी. अरी थाना क्षेत्र के ग्राम बिरहोली में सहकारी कंट्रोल का मिट्टी से भरा टैंक फटने से एक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सहकारी के कंट्रोल के सामने रखे मिट्टी तेल के खाली टैंक को बिरहोली निवासी विनोद और संदीप गैस वेल्डिंग से वेल्डिंग कर रहे थे। उसी समय अचानक टैंक ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आकर विनोद और संदीप गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां विनोद की मौत हो गई। संदीप की हालत गंभीर बनी हुई है। अरी पुलिस ने इस मामले में सेल्सेमैंन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

सड़क हादसे में दो लोग घायल
सिवनी. धनौरा थाना क्षेत्र सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि धरूच के समीप गाडरवाड़ा निवासी विनोद अपनी पत्नी अंकिता के साथ गाडरवाड़ा से बिनैकी मोटरसाइकल से जा रहा था। उसी समय सामने से आ रहे ट्रेक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनो घायल हो गए। उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Home / Seoni / मिट्टी तेल का टैंक फटा, एक मृत, एक घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.