scriptजमीनी विवाद में एक पक्ष पर हमला कर आठ लोगों को किया घायल | Eight people injured by attacking one side in ground dispute | Patrika News

जमीनी विवाद में एक पक्ष पर हमला कर आठ लोगों को किया घायल

locationसिवनीPublished: Sep 23, 2019 09:46:26 pm

Submitted by:

mantosh singh

पुलिस ने जानलेवा हमला करने सहित संबंधित धाराओं में दर्ज किया प्रकरण

जमीनी विवाद में एक पक्ष पर हमला कर आठ लोगों को किया घायल

जमीनी विवाद में एक पक्ष पर हमला कर आठ लोगों को किया घायल

सिवनी. कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के खुर्सीपार ग्राम में रविवार की रात जमीनी विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर राड, लाठी-डंडे से हमला कर आठ लोगों को घायल कर दिया। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में ११ आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जिला जेल भेज दिया गया है।
कान्हीवाड़ा पुलिस के अनुसार खुर्सीपार निवासी दो पक्ष में लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। विवादित जमीन पर एक पक्ष ने मक्का लगाया था। मक्के की फसल को शुक्रवार को दूसरे पक्ष ने तोड़ लिया। इसको लेकर दोनों पक्ष में विवाद हुआ, जिसकी जानकारी के बाद पुलिस ने तत्काल दोनों पक्ष के आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर मामले को शांत करा दिया। इसबीच रविवार की रात को एक पक्ष ने रिश्तेदार व जानने वाले को इकट्ठा कर दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में सुनील कुमार (36), हीरालाल (60), खेमचंद (45), मनीष (23), लाल सिंह (22), अरविंद (25) विजय (35), राजेश (28) सभी निवासी खुर्सीपार शामिल हैं। इनमें खेमचंद की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना डायल-१०० पर मिलते ही कान्हीवाड़ा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को तत्काल शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां स्थिति गंभीर होने पर चिकत्सक ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कान्हीवाड़ा टीआई दिलीप पंचेश्वर ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों दी। सूचना के बाद एसडीओपी केवलारी, एसडीओपी बरघाट, टीआई केवलारी मय फोर्स, पलारी पुलिस चौकी की फोर्स, पुलिस लाइन का बल तत्काल मौके पर पहुंच गया। टीआई पंचेश्वर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रात में ही ग्राम डोकरांजी से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रात में मौके पर पहुंचे कलेक्टर, एसपी
कलेक्टर प्रवीण सिंह, पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंच गए। पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद संबंधित आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किए जाने का निर्देश कान्हीवाड़ा पुलिस को दिए। रात्रि करीब ११.३० बजे तक आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वे वहां से रवाना हुए। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे, तहसीलदार प्रभात मिश्रा आदि रहे।
दो बटालियन ग्राम में तैनात
पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के आदेश पर ग्राम खुर्शीपार में दो बटालियन तैनात की गई है। बटालियन की तैनाती के बाद पूरा गांव छावनी में तब्दिल हो गया है। गांव में शांति का माहौल है। पुलिस की अलग-अलग टीम लगातार गश्त कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो