scriptवाहन की चपेट में वृद्ध की मौत | Elderly death due to vehicle grip | Patrika News

वाहन की चपेट में वृद्ध की मौत

locationसिवनीPublished: Mar 19, 2019 11:46:57 am

Submitted by:

mahendra baghel

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

accident

शादी समारोह में पहुंचने से पहले मची चीखपुकार,रिशतेदारों में खलबली

सिवनी. बंडोल थाना क्षेत्र ग्राम मोठार निवासी रामलाल विश्वकार्मा (60) रविवार को अपनी नातन दीपशिखा १२ वर्ष के साथ पैदल गोरखपुर बाजार गया था। बाजार में चार पहिया वाहन रिर्वस हो रहा था। तभी वाहन की चपेट में रामलाल आ गया। इसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान रात में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
मनाई जाएगी सूखी होली
सिवनी. भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के समीप धोबीटाके के समीप स्थित मैदान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी होली का पर्व आयोजित होगा। अधिवक्ता अजय बाबा पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष उत्सव सादगी पूर्ण वातावरण में उत्साह के साथ मनाया जाएगा। गुरूवार की सुबह 10 बजे से होली मिलन समारोह आरंभ होगा। जिले सहित नगर में पानी की गंभीर समास्या ध्यान में रखते हुए होली केवल गुलाल के माध्यम से मनाई जाएगी। ताकि आम नागरिक को तक यह संदेष पहुंचे की मनुष्य के जीवन में जल एक आवष्यक पदार्थ है। जिसे हमें व्यर्थ नहीं बहाना है। इस आयोजन में सभी नागरिको व प्रबुध्द जनो से शामिल होने की बात कही गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो