scriptछात्रा की हत्या से कांग्रेस में आक्रोश, सुरक्षा पर उठाए सवाल | Encroachment by the assassination of student, questions on security | Patrika News

छात्रा की हत्या से कांग्रेस में आक्रोश, सुरक्षा पर उठाए सवाल

locationसिवनीPublished: Aug 23, 2018 12:22:21 pm

Submitted by:

sunil vanderwar

कैंडिल मार्च निकाल दी गई श्रद्धांजलि, आरोपी को कड़ी सजा की मांग

seoni

छात्रा की हत्या से कांग्रेस में आक्रोश, सुरक्षा पर उठाए सवाल

सिवनी. कोतवाली के समीप सड़क किनारे दिन दहाड़े गल्र्स कालेज की एक छात्रा की पत्थर पटक कर हत्या कर दिए जाने की घटना के बाद जिला कांग्रेस ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मृत छात्रा रानू नागोत्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा घटना के विरोध में जिला कांग्रेस कार्यालय छिन्दवाडा चौक से केंडिल मार्च निकाला। नागरिकों ने नगरपालिका चौक तक कैडिल मार्च में शामिल होकर 2 मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बडी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने कहा कि जिले की कानून व्यवस्था की स्थिति अत्यंत ही चिंता जनक है। जिले में बच्चियों तथा महिलाओं के अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है। दर्जनों महिलाओं तथा पुरुषों के हत्या जैसे मामले अभी भी लम्बित पड़े हंै। सिवनी थाना कोतवाली के रोड के किनारे जिस बच्ची की पत्थर पटक कर हत्या की गई, उसे लगातार हत्यारे द्वारा परेशान किया जा रहा था। जिसकी रिपोर्ट लखनवाडा थाने में पहले भी दर्ज कराई गई थी।
कांग्रेस प्रवक्ता जेपीएस तिवारी ने कहा कि अभी हाल ही में भी मृतक बच्ची द्वारा पुलिस को आरोपी द्वारा परेशान किए जाने संबंधी शिकायत से अवगत कराया था पर पुलिस प्रशासन द्वारा छात्रा की बात को गंभीरता से नही लिया। जिसके फलस्वरूप इस तरह की शर्मनाक घटना थाना कोतवाली के समीप घटी। एक होनहार बच्ची को अपने जान से हाथ धोना पड़ा। यदि कानून व्यवस्था चुस्त और दुरूस्त होती तो यह दुखद घटना नहीं घटती। कहीं न कहीं अपराधियों के मन से पुलिस प्रशासन का डर खत्म हो चुका है। जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी द्वारा आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करते हुए जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति दुरूस्त करने की मांग की है।
कैडिल मार्च में प्रदेश कांग्रेस सचिव नेहा सिंह, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष मो. असलम खान, जिला कांग्रेस प्रवक्ता द्वय एडवोकेट जकी अनवर खान, जेपीएस तिवारी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष इमरान पटेल, राजा बघेल, दिलीपसिंह बघेल, प्रदेश महिला कांग्रेस महामंत्री अल्पना राणा, अतुलचंद मालू, प्रदीप राय, विजय नाहटा, शिव सनोडिया, मोहनसिंह चंदेल, प्रवेश भालोटिया, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कविता कहार, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष तृप्ति नामदेव, ब्रजेशसिंह बघेल, दादू निखिलेन्द्रनाथ सिंह, सेवकराम चन्द्रवंंशी, विष्णु करोसिया, श्याम प्रजापति, सुनील बघेल, मोहित व्यौहार, राजिक अकील, बाबा तिवारी, योगेन्द्र सोनी, देवधर सक्सेना, संदीप चौहान, अनिल बघेल, अशोक गोखले, राजकुमार ठाकुर, चंदनसिंह खताबिया, शिवराम पहलवान, नन्दू यादव,ऋ षभ ठाकुर, गिरीश सनोडिया, राजू कहार, अंशुल अवस्थी, शिफा अंजुम, पूजा नाविक, आरती सनोडिया, अभिषेक डहेरिया, सागर मरकाम, कपिल सराठे, दीपक चन्द्रवंशी, जसवंत सनोडिया, अमन प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो