scriptजर्मनी के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं साइकेट्रिस्ट भारत यात्रा करते पहुंचे सिवनी | Famous philanthropist and psychiatrist from Germany reached Seoni whil | Patrika News

जर्मनी के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं साइकेट्रिस्ट भारत यात्रा करते पहुंचे सिवनी

locationसिवनीPublished: Feb 13, 2020 12:04:55 pm

Submitted by:

sunil vanderwar

स्वर्णिम भारत यात्रा के उद्देश्य व लक्ष्य कर रहे हैं सभी के साथ साझा

seoni

mental disorders in youth

सिवनी. जर्मनी (युरोप) के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं साइकेट्रिस्ट रेनर बार्थ गुरुवार को सिवनी पहुंचेे हैं। रेनर स्वर्णिम भारत बस अभियान यात्रा के सहयात्री हैं। १५ फरवरी तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों के स्कूल-कॉलेज व स्थानों पर भारत के लोगों, भारतीय संस्कृति के अनुभव एवं स्वर्णिम भारत यात्रा के उद्देश्य व लक्ष्य सभी के साथ साझा कर रहे हैं।
ब्रम्हाकुमारी जिला सेवा केन्द्र की प्रभारी ज्योति ने जर्मनी निवासी बीके रेनर बॉर्थ के विषय में बताया कि वे समाजसेवी साइकेट्रिस्ट है। उन्होंने मनोविज्ञान एवं मानव मन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया है। विगत 25 वर्षों से साइकेट्री के क्षेत्र में जर्मनी, यूरोप, एशिया महाद्वीप के अनेक स्थानों पर अपने उद्बोधन दे चुके हैं। ब्रह्माकुमारी़ द्वारा सिखाए जा रहे राजयोग का रेनर 38 वर्षो से अभ्यासी हंै।
वर्तमान में ब्रम्हाकुमारी संस्थान के युवा प्रभाग द्वारा भारत के युवाओं में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए विगत तीन वर्षों से एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान स्वर्णिम भारत निकला हुआ है, जो भारत के दक्षिण पूर्वी भारत के सारे राज्यों का भ्रमण करते हुए जागरुकता संदेश देते हुए मध्य भारत में प्रवेश कर चुका है। जिसमें रेनर बॉर्थ मुख्य वक्ता के रुप में मानव मन की शक्तियां विषय में वक्तव्य देते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो