script१० दिन से भूख हड़ताल पर किसान, आंदोलन में पहुंचे डॉ. सुनीलम | Farmer on hunger strike, Dr Sunilam reached the movement for 10 days | Patrika News

१० दिन से भूख हड़ताल पर किसान, आंदोलन में पहुंचे डॉ. सुनीलम

locationसिवनीPublished: Mar 11, 2018 11:08:15 am

Submitted by:

mahendra baghel

किसान संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे धरनास्थल

Farmer on hunger strike, Dr Sunilam reached the movement for 10 days
सिवनी. केवलारी क्षेत्र के सिवनी-मंडला मार्ग पर पलारी चौराहा पर किसानों द्वारा ओलावृष्टि का शीघ्र मुआवजा व अन्य मांगों को लेकर भूख हड़ताल की जा रही है। लगातार आंदोलन के कारण किसानों की सेहत दिन प्रति दिन खराब हो रही है। जिसे सुनकर भी शासन एवं प्रशासन की ओर से सार्थक निर्णय नहीं लिया जा रहा है। आंदोलन के दसवें दिन अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के समन्वयक, किसान संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व निर्दलीय विधायक डॉ सुनीलम किसानों के बीच पहुंचे।
उन्होंने कहा कि अन्नदाता आमरण अनशन कर रहे हैं। यह गंभीर बात है, इस पर शासन-प्रशासन को बिना देरी किए शीघ्र निर्णय लेना चाहिए था, देरी पर देरी हो रही है अन्नदाता की तबियत बिगड़ रही है। शीघ्र शासन को इनकी मांगों पर उचित निर्णय लेना चाहिए। यह बात किसानों के समर्थन में शनिवार को पलारी चौराहा पहुंचे डॉ. सुनीलम ने कही। इस मौके पर प्रदेश व जिले के सामाजिक कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।
किसानों के आंदोलन को विभिन्न जनसंगठनों के नेता समर्थन कर रहे हैं। इसी कड़ी में अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के समन्वयक, किसान संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व निर्दलीय विधायक डॉ. सुनीलम,प्रदेश उपाध्यक्ष आराधना भार्गव एवं समिति के प्रदेश सचिव डॉ रााजकुमार सनोडिया सहित समिति के एवं अन्य कृषक हितैषी जन संगठनों के सदस्य आंदोलन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे राजेश सोलंकी, शुभम पटेल, बलवंत डहेरिया एवं सहयोगी किसानों से मुलाकात कर कृषकों की जायज मांगों को सुनने एवं उसे पूरी करवाने के लिए उचित पहल करने की बात कही है।
स्वास्थ्यकर्मियों के हड़ताल पर जाने का असर पल्स पोलिया अभियान पर
सिवनी. संविदा स्वास्थ्यकर्मी व न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्यकर्मियों के हड़ताल पर जाने का असर पल्स पोलियों पर पड़ेगा। इसको लेकर सीएमएचओ सहित आला अधिकारियों के होश उड़ गए हैं। वे लोग कलेक्टर से मिलकर इस समस्या से अवगत कराए हैं। कलेक्टर से रोजगार सहायक, पटवारियों आदि से सहयोग किए जाने की मांग की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो