script

मक्का बीज नहीं मिलने से नाराज किसानों ने लगाया जाम

locationसिवनीPublished: Jun 19, 2019 01:06:18 pm

Submitted by:

santosh dubey

वाहन चालक, यात्री हुए परेशान, दोनों ओर वाहनों की लगी कतार

NH-7, jam, farmer, resentment, corn, seeds, agriculture, minister

मक्का बीज नहीं मिलने से नाराज किसानों ने लगाया जाम

सिवनी. जिले भर में प्री-मानसून की बारिश होने तथा खरीफ सीजन की फसल की बोवनी के कार्य में जुटे किसानों को मक्का बीज नहीं मिलने से परेशान परेशान दो सैकड़ा से अधिक किसानों ने सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग -7 पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। मुख्य मार्ग में जाम लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। आवागमन बाधित होने से वाहन चालकों, यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनादौन तहसील के किसानों को कृषि विभाग से मक्का बीज नहीं मिल रहा है। जून माह में मक्का की बोवनी से वंचित हो रहे किसानों ने कृषि विभाग के आला अफसरों से कई बार मांग की लेकिन इस ओर किसी ने गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। मक्का बीज नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों ने जबलपुर-नागपुर फोन लाइन में धरना प्रदर्शन देते हुए जाम कर दिया। जिसके चलते दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। मौके पर लखनादौन थाना प्रभारी व तहसीलदार पहुंचे और किसानों को समझाइश दी गई। अधिकारियों के द्वारा आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने धरना समाप्त किया।

ट्रेंडिंग वीडियो