scriptछात्राओं ने हिन्दी में दिखाया दम, प्रथम तीन में पाया स्थान | Female students showed strength in Hindi, found place in first three | Patrika News

छात्राओं ने हिन्दी में दिखाया दम, प्रथम तीन में पाया स्थान

locationसिवनीPublished: Sep 15, 2019 12:31:26 pm

Submitted by:

sunil vanderwar

शिक्षकों और बच्चों ने सुनायी मनोरंजक शैक्षिक कहानी

MSBU UG Result

University

सिवनी. राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देश अनुसार हिंदी दिवस के अवसर पर जनपद शिक्षा केंद्र सिवनी में विकास खण्ड स्रोत समन्वयक राहुल प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में कहानी उत्सव का आयोजन किया गया। महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को हिन्दी विषय पर हुई प्रतियोगिता में छात्रों को पीछे छोड़ते हुए छात्राओं ने प्रथम तीन स्थान प्राप्त किया।
जन शिक्षा केंद्र स्तर से चयनित शिक्षक एवं छात्रों ने विकासखंड स्तरीय कहानी प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतिभागियों ने शैक्षणिक एव मनोरंजक कहानियों से सभी का मन मोह लिया। निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. राम कुमार चतुर्वेदी ने कहानी के महत्व और उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
साहित्यकार संजय जैन ने हिंदी दिवस पर स्वरचित कविता से अपनी अभिव्यक्ति दी। अखिलेश यादव ने हिंदी भाषा और अभिव्यक्ति के विषय में बताया। शिक्षा में कहानी के महत्व व प्रभाव को बताया। एपीसी अरुण राय ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में गुमान सिंह बघेल, साबिर खान, पूजा पांडेय, श्रवण साहू, पीजी गोस्वामी, मनोज नाग, ओपी नरेती, सुनील एरपाचे, केके नामदेव, संजय करहरी, सतीश पांडे, जनपद शिक्षा केन्द्र के अन्य सदस्यों का योगदान रहा।
हिन्दी दिवस की प्रतियोगिता के प्रथम तीन चयनित विद्यार्थियों में शासकीय शाला तिघरा की काजल प्रथम, माध्यमिक शाला कान्हीवाड़ा की साफिया द्वितीय एवं जया पाण्डे तृतीय रहीं। प्रतियोगिता से चयनित शिक्षकों में महेश कुमार साहू प्रथम, महेश प्रसाद साहू द्वितीय एवं शंकरलाल सनोडिया तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में डॉ. राम कुमार चतुर्वेदी, अखिलेश यादव, जगदीश तपिश, संजय जैन संजू शामिल रहे। आयोजन में शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
साफिया ने किया कान्हीवाड़ा का नाम रोशन

जनपद शिक्षा केन्द्र सिवनी द्वारा विकासखण्ड स्तरीय कहानी उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी में किया गया। जिसमें माध्यमिक कन्या शाला कान्हीवाडा की कक्षा आठवीं अध्यनरत छात्रा साफिया पिता सादिक खान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साफिया की इस उपलब्धि से शाला परिवार, परिवारजन, नागरिक हर्षित हैं। सभी ने कुशाग्र बुद्धि साफिया के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो