scriptसिवनी में फिल्माया और रिकार्ड किए गए गीत को पसंद कर रहे लोग | film | Patrika News

सिवनी में फिल्माया और रिकार्ड किए गए गीत को पसंद कर रहे लोग

locationसिवनीPublished: Apr 16, 2018 12:22:52 pm

Submitted by:

santosh dubey

एक घंटे में सैकड़ों ने देखा

Bible, hollywood, movie, music, record, song, suture, artist

सिवनी. अपनी विशिष्ट संगीत एवं संगीत रचना की कला के साथ-साथ जिले के पर्यटक व ऐतिहासिक स्थलों को मनमोहक संगीत की धुन में दृष्टांकित कर जिले के संगीत शिक्षक व अन्य युवा साथी कलाकारों ने रविवार को दोपहर जब उक्त संगीत को यू-ट्यूब में डाला तो महज एक घंटे में बड़ी संख्या में लोगों ने लाइक किया।
संगीत और यहां की खूबसूरत दृश्यों की प्रस्तुति कर जिले को गौरवांवित करने के उद्देश्य से निकले युवा संगीतकारों ने ‘पत्रिकाÓ को बताया कि शताक्षी संगीत विद्यालय के संस्थापक व उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षक नेत्रपाल दुबे के द्वारा संगीत के क्षेत्र में अलग पहचान स्थापित करने की ठान कर उन्होंने ‘मोरा सैंयाÓ कवर सांग को यू-ट्यूब में डाला। अपलोड होने के कुछ ही घंटों के अंदर 1200 से अधिक वायस प्राप्त हुए। इस म्यूजिक वीडियो की खास बात यह है कि यह विडियो पूरी तरह सिवनी में फिल्माया व रिकॉर्ड किया गया है। जिले के युवा संगीतकारों में ऋषभ यादव, विशाल शुक्ला, मोहित सिंगोतिया, मुकुन्द तेकाम, आदित्य सोनी ने बताया कि जिले को संगीत के क्षेत्र में आगे ले जाना चाहते हैं।
बाल संस्कार शाला का शुभारम्भ आज से
सिवनी. गायत्री शक्ति पीठ सिवनी के संस्कार हाल में बाल संस्कार शाला का शुभारम्भ 15 अप्रैल से हो गया है। छह वर्ष से 13 वर्ष आयु वर्ग के बालक, बालिकाओं को इसमें प्रवेश दिया जा रहा है।
गायत्री शक्ति पीठ के व्यवस्थापक सुन्दरलाल बघेल ने बताया कि बाल संस्कार शाला प्रात: आठ से 10 बजे तक दो घण्टे में बच्चों को संस्कार परक, सरल कहानियों के माध्यम से जीवन विद्या के सरल सूत्रों के द्वारा संस्कारवान बालक, आदर्श बालक, राष्ट्रभक्त बालक, चरित्रवान बालक, स्वराज बालक का निर्माण करने की संजीवनी विद्या, गायत्री परिवार की प्रशिक्षित बहनों के द्वारा दी जा रही है। बाल संस्कार शाला में नि:शुल्क संचालित की जा रही है। छह वर्ष से 13 वर्ष आयु वर्ग के बालक, बालिकाओं को इसमें प्रवेश दिया जा रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो