सिवनी

गन्ने की फसल पर लगी आग

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया

सिवनीFeb 24, 2019 / 12:08 pm

sunil vanderwar

गन्ने की फसल पर लगी आग

सिवनी. विकासखंड छपारा के ग्राम पंचायत झिरी से केकड़ा मार्ग पर कृषक रमजान खान के झिरी स्थित खेत में आग लगने से खेत में लगी चार एकड़ की गन्ने की फसल की नुकसानी हो गई। शनिवार दोपहर के समय खेत में अचानक सार्ट सर्किट के वजह से आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग बुझाने के लिए ग्राम झिरी के ग्रामीणों द्वारा काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक करीब चार एकड़ से ज्यादा की फसल प्रभावित होकर खाक हो गई। आग लगने के बाद गांवों के ग्रामीण इकट्ठे हो गए और मशक्कत करके आग को दूसरे खेतो में जाने से रोक लिया। ग्रामीण सुनील झारिया, हरगोविंद कुशवाहा, विशाल नामदेव, रंजीत ठाकुर, रामप्रसाद परते, जमनाप्रसाद विश्वकर्मा, मोनू झारिया, आशाराम कुशवाहा, पप्पू सराठे, राजू लोधी, महेन्द्र सरयाम, तारासिंह सरयाम, मनीराम यादव, विनोद यादव, सुनील पटैल, दुर्गा पटैल, शेख शरीफ, रामस्वरूप झारिया, अरविंद कुशवाहा, अज्जू यादव, रति ठाकुर, गोर्वधन झारिया, संजू झारिया आदि ने बताया कि हर साल क्षेत्र में कई एकड़ फसल आगजनी के कारण खराब हो जाती है जिसके कारण ग्रामीणों ने प्रशासन से छपारा में फायर ब्रिगेड उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।

Home / Seoni / गन्ने की फसल पर लगी आग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.