scriptचार दिन से भूख हड़ताल पर बैठे मछुआ सहकारी समिति सदस्य | Fisherman Cooperative Committee member on hunger strike for four days | Patrika News

चार दिन से भूख हड़ताल पर बैठे मछुआ सहकारी समिति सदस्य

locationसिवनीPublished: Sep 18, 2018 12:02:40 pm

Submitted by:

mahendra baghel

कांग्रेस ने मौके पर पहुंचकर किया समर्थन

Fisherman Cooperative Committee

महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष मनोज सक्सेना के नेतृत्व मे मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्य सचिव से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि संघ की मुख्य मांग ग्रेड -पे 3600, सचिवालय के मंत्रालयिक कर्मचारियों के समान वेतनमान, कटौती के प्रस्ताव को वापस लेने, पदौन्नति के लिए पदों मे वृद्धि सहित 9 मांग है। महासंघ ने जयपुर में महापड़ाव के लिए स्थान उपलब्ध कराने की मांग भी की।

सिवनी. बरघाट जनपद पंचायत के सामने भूख हड़ताल पर बैठे दर्जनों मछुआरें अपनी मांग पूरा हुए बिना उठने को तैयार नहीं है। उधर उनके प्रदर्शन के चार दिन बाद भी कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। उनके स्वास्थ्य की जांच नहीं की जा रही है। इससे उनका स्वास्थ्य गिर रहा है। इसको लेकर लोगों में आक्रोश पनप रहा है।
भूख हड़ताल पर बैठे मछुआरों का कहना है कि 10 वर्षों से वे अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। वे आदर्श मछुआ समिति आष्टा में सदस्यता मांग रहे हैं। अध्यक्ष शिव प्रसाद सांडिल ने सदस्यता नहीं दिए और नई समिति का गठन कर पंजीयन किया है। इसका कार्य क्षेत्र ग्राम पंचायत पिपरिया, इंदौरी, अंतरा, बिरहोली दर्शाया गया है, लेकिन सरपंच सचिव द्वारा आदर्श मछुआ समिति के साथ सांठगांठ कर उनकी समिति को तालाब के कार्य क्षेत्र का प्रस्तावना देकर आदर्श मछुआ समिति को ही प्रस्ताव दिया जा रहा है, जबकि आदर्श मछुआ समिति का वह कार्य क्षेत्र नहीं है। इन मुद्दो को लेकर इंदौरी, आष्टा, बिरहोली अंतर पिपरिया कल्याणपुर की मछुआ समिति के मछुआरे 14 सितंबर से जनपद के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। अब उ नके भूख हड़ताल को राजनीतिक व सामाजिक संगठन का सहयोग मिलने लगा है। सोमवार को मौके पर कांग्रेस नेता पहुंचे। भूख हड़ताल पर बैठे लोगों का हालचाल जाना। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य अर्जुनसिंह काकोडिया ने मौके से अनुविभागीय दंडाधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व तहसीलदार से बात कर आंदोलनकारियों के मामले को गंभीरता से लेते हुए सार्थक प्रयास करने की बात कही। कहा कि जल्द से जल्द भूख हड़ताल समाप्त कराने की पहल की जाए। उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव देवेन्द ठाकुर, विधानसभा कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र जायसवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष टेकचन्द बोपचे, नगर कांग्रेस अध्यक्ष ऋषभ जायसवाल, नगर युवा काग्रेस अध्यक्ष अभिलाष मालवीय, कामरान नाजमी, सौरभ नरेती, प्रणय पंदे्र, जुगल चौधरी आदि रहे।
यह बैठे हैं भूख हड़ताल पर
प्रहलाद कुशमारे आष्टा, अशोक नवोदय इंदौरी, विनोद नारबोद बिलहोली, बाबूलाल सांडिल्य आष्टा, शकलराम नारबोद बिलहोली, सुरेंद्र कुमार कुशमारे आष्टा, हरिनारायण भारत आष्टा, शिवकुमार कुशमारे आष्टा, महादेव नारबोद बिलहोली, मोतीराम केवट इंदौरी, धर्मेन्द्र कुसमारे आष्टा, मनोज नारबोद बिलहोली, शंकरलाल कुशमारे आष्टा, चैनसिंह नारबोद बिलहोली आदि है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो