scriptहमारे लिए विकास राजनीति नहीं राष्ट्रनीति हैं : डॉ. बिसेन | For us development is not politics but national policy: Dr. Bisen | Patrika News

हमारे लिए विकास राजनीति नहीं राष्ट्रनीति हैं : डॉ. बिसेन

locationसिवनीPublished: Dec 01, 2021 08:33:03 pm

Submitted by:

akhilesh thakur

सांसद ने किया स्टापडेम एवं सामुदायिक भवन का भूमि पूजन

हमारे लिए विकास राजनीति नहीं राष्ट्रनीति हैं : डॉ. बिसेन

हमारे लिए विकास राजनीति नहीं राष्ट्रनीति हैं : डॉ. बिसेन

सिवनी. केवल भाजपा ही ऐसा राजनैतिक दल है, जिसके लिए विकास राजनीति नहीं बल्कि राष्ट्रनीति है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सात वर्ष में चाहे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि या रक्षा का का क्षेत्र हो देश ने विकास के नए आयाम तय किए हैं। यह सब मोदी के मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयासÓ से संभव हो पाया है। यह बात सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने कही। वे बीते दिवस कुरई विकासखंड के ग्राम सतोसा में स्टाप डेम निर्माण कार्य एवं ग्राम खवासा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के भूमि पूजन के दौरान आयोजित कार्यक्रम में उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हम स्वतंत्रता का अमृत उत्सव मना रहे हैं। बड़े दु:ख की बात है कि आजादी के 50 वर्ष तक देश में एक ही एम्स हास्पिटल था। स्व. अटलजी के कार्यकाल में पांच एम्स और खोले गए। प्रधानमंत्री मोदीजी के नेतृत्व में सात वर्ष में एम्स की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। यही हाल मेडिकल कालेजों का भी है। आज मेडिकल कालेजों की संख्या 150 है। हर जिले में मेडिकल कालेज खोलने की योजना पर तेजी से कार्य चल रहा है। देश की सभी सीमाएं सुरक्षित है। पडोसी देश जो बार-बार आंख दिखाते थे वे सब आज नजरें नहीं मिला पा रहे हैं। खेती किसानी के क्षेत्र में भी व्यापक सुधार हुआ है, जिसका लाभ अन्नदाताओं को साफ दिखाई देगा। तीन कृषि कानून मोदीजी ने वापस लेने की घोषणा कर यह साबित कर दिया है कि लोकतंत्र मे जनता की आवाज ही सर्वोपरी है। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधी दिलिप अग्रवाल, संतोष शर्मा, राजेन्द्र डहरवाल, शशिबाला काकोडिया, सुन्दरलाल खंडाते, पंकज श्रीवास्तव, मोनू दीक्षित, आरती कोरी, राजकुमारी सिन्गोतिया, ओम पांडे, आकाश खंडेलवाल, संतोष जायसवाल, संजय जैन, राजू साहू, जितेंद्र यादव, गोविंद गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो