scriptविदेशी पर्यटकों ने ग्रामीणों की जानी जीवनशैली | Foreign tourists visiting the country | Patrika News

विदेशी पर्यटकों ने ग्रामीणों की जानी जीवनशैली

locationसिवनीPublished: Mar 31, 2018 12:47:05 pm

Submitted by:

sunil vanderwar

सिवनी-मंडला मार्ग के भोमा पहुंच की चर्चा

 the country
सिवनी. सिवनी-मंडला मार्ग से होकर रोजाना बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक कान्हा नेशनल पार्क, पेंच नेशनल पार्क की ओर आना-जाना कर रहे हैं। इन्हीं में से कइ पर्यटक क्षेत्रीय गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों की जीवनशैली से परिचित हो रहे हैं।
ऐसे ही विदेशी पर्यटकों का एक समूह गुरुवार को भोमा गांव में रुका। बड़े वीडियो कैमरे और सामान से लैस विदेशियों को देख आसपास ग्रामीण एकत्रित हो गए। विदेशी पर्यटकों ने सडक़ किनारे लोगों से अंग्रेजी में बात की, लेकिन पहले तो कुछ ग्रामीण समझ नहीं पाए, तब ग्रामीणों ने अंग्रेजी समझने और समझाने वाले स्थानीय व्यक्ति को बुलाया।
ग्रामीणों के बीच विदेशी पर्यटकों ने बताया कि वे भारतीय जीवन शैली को समझने यहां आए हैं, उन्होंने लोगों से उनकी आम जिंदगी को लेकर बात की। गांव की सडक़ों, गलियों, स्मारकों और दुकानों, मकानों की वीडियो रिकार्डिंग की। लोगों ने भी विदेशी पर्यटकों का सहयोग किया। इस दौरान कइ ग्रामीण सेल्फी लेने, फोटो खिंचवाने को आतुर दिखे, तो विदेशी पर्यटकों ने भी उनके साथ फोटो खिंचवाकर खुशी जाहिर की।
हादसे की आशंका, गति अवरोध बनाने की मांग
सिवनी-मंडला मार्ग से पलारी चौराहा से लखनादौन, छपारा मार्ग की ओर प्रतिदिन 100 से अधिक वाहन गुजरते हैं। ग्रामीणों द्वारा विगत कई वर्षों से मांग की जा रही है कि मार्ग पर गति अवरोधक बनाया जाए। क्योंकि प्रतिवर्ष यहां दुर्घटना होती रहती है, यहां बस स्टैंड नहीं होने की वजह से वाहन मार्ग पर खड़े रखते हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
ग्रामीण केदार सिंह अमृते, रवि ठाकुर, रत्नेश तिवारी, सुनील ठाकुर, भूपत ठाकुर, कलीराम ताराम आदि ने शासन-प्रशासन से मांग की है की शीघ्र ही गति अवरोधक बनाया जाए।
बंदियों को दिया सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश
अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाले भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर सकल दिगंबर जैन समाज लखनादौन के द्वारा उपजेल लखनादौन पहुंचकर बंदियों को महावीर स्वामी के उपदेशों पर चलने की प्रेरणा दी गई। बंदियों को फल वितरित किए गए। इसी क्रम में सिविल अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया गया। इस मौके पर जैन समाजिक जनों सहित उपजेल अधीक्षक अभय वर्मा व जेल स्टाफ की उपस्थिति रही।
जयंती पर सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा प्रात: प्रभात फेरी करते हुए भगवान महावीर का अभिषेक एवं भंडारा का वितरण किया गया। दोपहर को भगवान महावीर की शोभा यात्रा एवं घट यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होकर निकाली गई। इसमें समाज के हर वर्ग के लोग भगवान महावीर के जयकारों के साथ सफेद वस्त्र और महिलाएं पीले वस्त्र में रहीं। इसके बाद दोपहर में नगर में विराजमान महाराज द्वारा भगवान महावीर जयंती पर महाराज के प्रवचन का आयोजन हुआ। इन दिनों लखनादौन में मुनि श्रेयांस सागर के साथ एक एलक ओर छुल्लक नगर में धर्म देशना दे रहे हैं। इससे समाज में धर्म का माहौल बना हुआ है। आयोजन में प्रमोद भारती, संजय, देवेन्द्र चौधरी, पराग, पारुल, डॉली जैन, प्रेम आनंद सहित अन्य का सहयोग रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो