script

वृद्धजनों को वितरित किए फल

locationसिवनीPublished: Apr 21, 2019 12:50:04 pm

Submitted by:

mahendra baghel

अन्य सामग्री वितरित कर मनाई।

Fruits distributed

वृद्धजनों को वितरित किए फल

सिवनी. वृद्धजनों की सेवा ईश्वर की साधना होती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए बुजुगों की याद में शनिवार को वृद्धाश्रम में फलों का वितरण किया गया। मेडीकल स्टोर के संचालक दीपक अग्रवाल व परिवार के सदस्यों ने बिहारीलाल अग्रवाल की पहली पुण्यतिथि पर वृद्धाश्रम में फल, बिकिस्ट व अन्य सामग्री वितरित कर मनाई। सामाजिक न्याय विभाग के वृद्धाश्रम में रह रहे महिला व पुरूष के साथ समय व्यतीत कर परिवारजनों ने बुजुर्गो के अनुभव साझा किए। लोगों को अपने बीच पाकर वृद्धजनों ने खुशी जाहिर कर परिवार के सदस्यों को आर्शीवाद दिया। इस दौरान वृद्धाश्रम के प्रभारी रत्लेश वर्धन ने बताया कि वृद्धाश्रम में वर्तमान में 34 महिला व पुरूष निवासरत है। वृद्धजनों के लिए यहां सभी सुविधाएं उपलब्ध है। जब लोग वृद्धजनों से मिलते और उन्हें उपहार भेंट करने आते है तो वृद्धजनों का उत्साह दोगुना हो जाता है। इस दौरान परिवार के प्रकाश अग्रवाल, हनी अग्रवाल, अंजली अग्रवाल व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो