scriptकिशोर की मौत पर हंगामा | Furore over teen's death | Patrika News

किशोर की मौत पर हंगामा

locationसिवनीPublished: Dec 31, 2016 12:09:00 am

Submitted by:

Prashant Sahare

 जिला अस्पताल में शुक्रवार की शाम इलाज के दौरान एक किशोर की मौत हो जाने के बाद  परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

seoni

seoni

सिवनी. जिला अस्पताल में शुक्रवार की शाम इलाज के दौरान एक किशोर की मौत हो जाने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। जिसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने डॉक्टरों पर गलत इंजेक्शन से किशोर की मौत होने का आरोप लगाया।
अस्पताल प्रबंधन पर गलत इलाज करने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने ड्यूटी में तैनात नर्सों और डॉक्टरों से झूमाझपटी की। जिसके बाद मामला बढ़ते देख अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस बुला ली।
डॉक्टरों ने बताया है कि सूफी नगर के रहने वाले आयुष पिता गजराज साहू (16) का किसी गंभीर बीमारी के चलते नागपुर में इलाज चल रहा था। इस बात को छिपाते हुए परिजनों ने शुक्रवार को आयुष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान शुक्रवार शाम को मरीज की हालत बिगडऩे लगी। जिसके बाद अस्पताल में पदस्थ डॉ सरोठिया ने किशोर की जांच की। किशोर की तब तक मृत्यु हो चुकी थी। यह बात बताते ही परिजन आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे। जिसके बाद हालात बिगड़ते देख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फौरन ही पहुंचकर परिजनों को समझाइश दी।
जिसके बाद किसी तरह हंगामा शांत हो सका। बताया जा रहा है कि मृतक अपने घर का इकलौता चिराग था जिसके असामायिक निधन से परिजनों को गहरा धक्का लगा है। परिजनों का आरोप है कि आयुष की मौत गलत इलाज के कारण हुई है। यदि डॉक्टर-नर्सों ने सही इलाज किया होता तो शायद उसकी मौत न होती। परिजनों का कहना है कि आयुष को हल्का बुखार और पेटदर्द ही था। परिजनों के आरोपों की गंभीरता देखते हुए सिविल सर्जन पुष्पा तेकाम ने डॉक्टरों की एक टीम का गठन किया है जो आज पीएम करेगी ताकि मौत के कारणों का पता चल सके।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो