scriptखुले पड़े प्लाट बने कचरा घर | Garbage open house | Patrika News

खुले पड़े प्लाट बने कचरा घर

locationसिवनीPublished: Aug 03, 2018 12:44:57 pm

Submitted by:

santosh dubey

गाजर घास, गंदगी से फैल रही बीमारी

Municipality, sanitation, campaign, dirt, sickness, civil, health minister

सिवनी. नगर के सभी 24 वार्डों में रिक्त पड़े प्लाटों में आसपास के लोगों द्वारा गचरा, बेकार सामग्री फेके जाने से खुले पड़े प्लाट में जहां गंदगी लगातार बढ़ रही है वहीं लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर हो रहा है। प्लाट में बारिश के इस मौसम में बड़ी-बड़ी झाड़ी, गाजर घास उग चुकी हैं। गाजर घास से निकलने वाले परागकण उड़कर लोगों के शरीर में खुजली भी पैदा कर रहे हैं।
नगर के टैगोर वार्ड, कबीर, विवेकानंद वार्ड, किंदवई वार्ड, महामाया वार्ड में लगे गंदगी के ढेर कालोनीवासियों के लिए सरदर्द बन गए हैं। कॉलोनी के बीच मे एक प्लॉट में एकत्र गंदगी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इसे देखकर सरकार का स्वच्छ भारत का सपना हवा हवाई सा नजर आता है।
कॉलोनी के निवासियों में सुरेश यादव, मनीष जंघेला, दीपक यादव, गेंदलाल शर्मा, लक्ष्मण उईके, प्रदीप शर्मा, प्रशांत उईके, मनोहर धुर्वे, जयनाथ दुबे, सोनम मिश्रा, चमरू लाल पंचेश्वर, दिनेश पंचेश्वर, हितेश, अजय माना ठाकुर, सुरेश माना ठाकुर, प्रतिभा ठाकुर, आरती ठाकुर, माया, सोनाली ठाकुर आदि ने बताया कि न तो यहां सफाई करने के लिए कोई कर्मचारी आते हैं और न ही सही समय पर नगरपालिका द्वारा लगाई गई गाड़ी कबाड़ उठाने के लिए आती है। यहां जो गाड़ी आती है वह सिर्फ घरों से निकलने वाला कचरा लोगों द्वारा गाड़ी में डाले जाने के बाद उसे बाहर ठिकाने लगाती है। वहीं खुले स्थान, खाली पड़े रिक्त प्लाट में पड़े कचरे को उठाने का कोई बंदोबस्त नहीं किया गया है। जिसके चलते सभी जगहों पर गंदगी का अम्बार लगा है।
नगरपालिका के अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। कॉलोनी वासियों ने कहा कि यहां के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। लोगों ने बताया कि नगरपालिका की अनदेखी के कारण समस्या आ रही है। यह समस्या कई महीनों से बनी हुई है। अगर कोई नपा कर्मचारी यहां आता है तो वह भी केवल खानापूर्ति करके चला जाता है।
बरसात में हो रही दिक्कत
नागरिकों ने बताया कि खाली पड़े प्लॉट में गंदगी इकठ्ठा होने से यहां कई बार सांप व अन्य जहरीले जीव निकल कर घरों में घुस चुके हैं। इनके काटने से कुछ हुआ तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? बरसात का मौसम भी नियमित रूप से साफ-सफाई नहीं किए जाने के कारण कचरा गीला होकर सड़ रहा है और उठने वाली दुर्गंध से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो