सिवनी. आत्मरक्षा प्रशिक्षण न केवल छात्राओं के आत्मविश्वास में वृद्धि करता है, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की रक्षा करने में सक्षम भी बनाता है। इसके लिए राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत विगत वर्षों की तरह इस सत्र में भी 2019-20 में जिले की 21 विद्यालय एवं 01 बालिका छात्रावास लखनादौन में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण छात्राओं को दिया जाना है।
चयनित संस्थाओं में प्रशिक्षण के लिए 3 माह की अवधि निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण संचालन के लिए प्रशिक्षक को अधिकतम 3 हजार रुपए प्रतिमाह का भुगतान किया जाएगा। प्रशिक्षक के रूप में सामान्यत: महिला प्रशिक्षक का चयन किया जाएगा। यदि महिला प्रशिक्षक न मिले तो अपरिहार्य की स्थिति में पुरूष प्रशिक्षक का चयन किया सकेगा। आत्म रक्षा प्रशिक्षण के लिए इच्छुक आवेदक निर्धारित संस्थाओं में अपना आवेदन एसएमडीसी के माध्यम से प्रस्तुत कर सकेंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए निर्धारित शासकीय शालाओं में सिवनी विकासखण्ड के महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी। शासकीय कन्या उमावि मठ सिवनी। शासकीय उमावि बण्डोल। शासकीय कन्या हाइस्कूल कान्हीवाडा के नाम हैं।
इसी तरह प्रशिक्षण के लिए निर्धारित किए गए बरघाट विकासखण्ड के शासकीय कन्या उमावि बरघाट। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय। शासकीय उमावि गंगेरूआ। शासकीय उमावि धारनाकला। केवलारी विकासखण्ड के निर्धारित शालाओं में शासकीय कन्या हाइस्कूल खैरापलारी। शासकीय कन्या उमावि केवलारी शामिल हैं।
कुरई विकासखण्ड के प्रशिक्षण के लिए निर्धारित शालाओं में शासकीय कन्या उमावि कुरई। शासकीय उमावि बकौडी। शासकीय उमावि सुकतरा। लखनादौन विकासखण्ड के शासकीय कन्या उमावि धूमा। शासकीय कन्या उमावि लखनादौन । बालिका छात्रावास आरएमएसए लखनादौन। धनौरा विकासखण्ड के शासकीय कन्या उमावि धनौरा। शासकीय उमावि सुनवारा। घंसौर विकासखण्ड के शासकीय कन्या उमावि घंसौर। शासकीय कन्या हाइस्कूल कहानी। इसी तरह छपारा विकासखण्ड के शासकीय कन्या उमावि छपारा। शासकीय उमावि भीमगढ़ के नाम शामिल हैं।
Home / Seoni / जिले के 22 स्कूल, छात्रावास में छात्राओं को मिलेगा आत्मरक्षा प्रशिक्षण