script१२ देशों के खिलाड़ी को हराकर इंटरनेशनल चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड, पढि़ए पूरी खबर | Gold in the International Championship beat the player of 12 countries | Patrika News

१२ देशों के खिलाड़ी को हराकर इंटरनेशनल चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड, पढि़ए पूरी खबर

locationसिवनीPublished: Nov 15, 2017 01:18:18 pm

Submitted by:

sunil vanderwar

सिवनी के नितेन्द्र सोनकेशरिया ने बढ़ाया देश का गौरव, संभागीय कबड्डी के लिए महिला टीम चयनित

Gold in the International Tournament defeating the players of 12 count
सिवनी. चौथी विश्व ताइक्वांडो चैम्पियनशिप मुंबई के जिमखाना स्टेडियम में आयोजित की गई। इसमें सिवनी नगर के एक खिलाड़ी नितेन्द्र सोनकेशरिया ने 12 देशों के खिलाडिय़ों को पछाड़ देश के लिए स्वर्ण पदक प्राप्त कर न केवल देश का गौरव बढ़ाया बल्कि सिवनी जिले को भी अंतरराष्ट्रीय पटल पर एक पहचान दिलाई है।
ताइक्वांडो कोच फिरोज खान ने जानकारी देते बताया कि 10 से 12 नवंबर के बीच मुंबई के जिमखाना स्टेडियम में संपन्न हुई चौथी विश्व ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विश्व के लगभग 42 देशों के खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। इसमें देश के 11 चुनिंदा खिलाडिय़ों के एक दल में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इस भारतीय दल में सिवनी नगर के निजी स्कूल में अध्ययनरत छात्र नितेन्द्र सोनकेशरिया ने देश का प्रतिनिधित्व किया।
नितेन्द्र सोनकेशरिया ने 17 वर्ष से कम आयु समूह एवं 58 किग्रा से कम समूह में भाग लेते हुए अपने 12 राउंड के मैचों में जहां दक्षिण कोरिया, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, अलजीरिया, रसिया, श्रीलंका, जार्डन, थाईलैंड, जापान एवं मलेशिया के खिलाडिय़ों को हराया। इसके बाद नितेन्द्र ने फायनल राउंड में ग्रेट ब्रिटेन के एक प्रतियोगी को परास्त करते हुए देश के लिए स्वर्ग पदक प्राप्त किया।
विजेता खिलाड़ी सिवनी के भैरोगंज क्षेत्र निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेन्द्र सोनकेशरिया एवं अधिवक्ता नीता सोनकेशरिया के पुत्र हैं। उन्होंने जिला ताइक्वांडो संघ के फिरोज खान एवं गुड्डू मुस्तफीजुर्रहमान से ताइक्वांडो की बारीकियां सीखी है। गोल्ड जीतने के बाद नितेन्द्र सोमवार को अपने गृह नगर सिवनी पहुंचे। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। शहरवासियों ने ढोल, आशिबाजी कर माला पहनाकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। खेल जगत से जुड़े विभिन्न संगठनों, राजनैतिक दलों से जुड़े लोगों एवं नागरिकों द्वारा अगवानी की गई।
संभागीय कबड्डी के लिए महिला टीम चयनित
मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के खेल कैलेंडर के अनुसार कन्या महाविद्यालय द्वारा जिला स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
प्रतियोगिता के परिणाम में कन्या महाविद्यालय विजेता व उपविजेता बरघाट महाविद्यालय रहा। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने कदीर खान लखनादौन क्रीड़ा अधिकारी, कमलेश टेम्भरे क्रीड़ा अधिकारी बरघाट, केसी बापू राउर क्रीड़ा अधिकारी विधी महाविद्यालय सिवनी, मनीष चौरासिया व आयोजक महाविद्यालय से दिनेश कुमार संत व पर्यवेक्षक डॉ एके दीक्षित की उपास्थिति मे सम्पन्न हुआ।
समापन सत्र में खेल के लिए प्रोत्साहित करते हुए अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम को 500 रुपए का पुरस्कार प्रदान कर मनोबल बढ़ाया व उज्वल भविष्य की कामना की। सिवनीं जिले की चयनित टीम में चयनित छात्राओं में पूजा उईके, रेखा, भारती, सरस्वती कन्या महाविद्यालय से, दीपाली, सीमा कटारे लखनादौन महाविद्यालय से, माया, नेहा, निकिता परते बरघाट महाविद्यालय से, शिखा कुशवाहा, दिव्या, सीमा सिवनी महाविद्यालय से चयनित टीम सम्भाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा पहुंचकर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो