scriptकिसानों तक नहीं पहुंच रही सरकार की योजनाएं | Government plans not reaching farmers | Patrika News

किसानों तक नहीं पहुंच रही सरकार की योजनाएं

locationसिवनीPublished: Sep 17, 2018 12:27:03 pm

Submitted by:

mahendra baghel

मेहसाणा गुजरात से सिवनी पहुंचीं ब्रम्हाकुमारी नीता बहन ने कहा

Government plans not

किसानों तक नहीं पहुंच रही सरकार की योजनाएं

सिवनी. प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय माउण्ट आबू (राजस्थान) एवं उसकी सहयोगी संस्था राजयोग एज्यूकेशन एण्ड रिसर्च फाउण्डेशन द्वारा स्थापित कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग द्वारा किसान सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारी संस्थान सिवनी द्वारा बारापत्थर स्थित निजी लॉन में आयोजित सशक्त किसान देश की शान विषय पर हुए कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने सम्बोधित किया।
इस अवसर पर बताया गया कि यह भारत भूमि वही भूमि है जहां हमारे पूर्वज देवी-देवता के रुप में रहा करते थे। जहॉ प्रकृति संपूर्ण सतोप्रधान थी, खेती से पौष्टिक शुद्ध अन्न, फल, सब्जियॉ पैदा होती थी। शुद्ध अन्न के कारण लोगों का मन शुद्ध और शरीर पौष्टिक एवं निरोगी था। जनसंख्या जैसे-जैसे बढ़ती गई वैसे-वैसे खेती पर अधिक अन्न उपजाने का दबाव बढ़ता गया। फलस्वरुप किसान भाइयों द्वारा रासायनिक खादों तथा कीटनाशक जहर का अनियंत्रित उपयोग करने से पर्यावरण को भारी क्षति पहुंची और उपजाऊ धरती ऊसर एवं बंजर होने लगी। वर्तमान में आज वैज्ञानिक खेती किए जाने की पद्धति अपनायी जा रही है इसे बदलना जरुरी है। संस्थान का मूल भावना यही है कि हमारे किसान भाई अब बैक टू बेसिक आए और सकारात्मक चिंतन एवं प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित कर पुरातन यौगिक खेती को अपनाकर पौष्टिक अन्न उपजाएं। संस्थान के भाई एवं बहनों द्वारा सशक्त किसान देश की शान पर आधारित सुंदर नाटिका की प्रस्तुति दी गई।
आगे कहा कि जिस खेती को उत्तम कार्य कहा जाता था, वही अब किसानों को बोझ लग रही है, किसान भाई इसे मजबूरी का कार्य समझने लगे हैं। उनकी विकास की धुरी कमजोर लगने लगी है। सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए जो भी योजनाएं चलाई जा रही है वे किसानों तक यथार्थ रुप से नहीं पहुंच पा रही हंै। यह निश्चित रुप से एक गंभीर समस्या है जिसके समाधान की नितांत आवष्यकता है। उन्होंने कहा कि किसान भाई अब आजीविका की तलाश में नगरों के बजाय खेती पर लौटे और नये अनुसंधानों के आधार पर शाश्वत खेती के प्रयोग को अजमाएं जो उन्हें कम लागत में अधिक मुनाफा देने में समर्थ है।
ब्रम्हाकुमारी संस्थान नरसिंहपुर से पहुंचीं ब्रह्माकुमारी प्रीति ने बताया कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य किसानों को व्यसनों से मुक्त करना एवं पारम्परिक षाष्वत यौगिक खेती अपनाकर कर पौश्टिक अन्न का उत्पादन, खेती की लागत कम करने के उपाय बतलाकर स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत का निर्माण करना है।
कार्यक्रम में सिवनी विधायक दिनेश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष मीना बिसेन, एसके धुर्वे उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास, एसडीओ कृषि मोरिस नाथ व अन्य उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो