script

नहीं मिली अनुकम्पा नियुक्ति और पेंशन राशि

locationसिवनीPublished: Jul 28, 2019 05:52:25 pm

Submitted by:

santosh dubey

पीडि़ता ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

Husband, death, compassion, job, patwari, wife, salary, allowance, collector

नहीं मिली अनुकम्पा नियुक्ति और पेंशन राशि

सिवनी. पेंशन राशि और मृत्यु उपरांत देयक राशि नहीं मिलने से पीडि़त महिला ने राशि दिलाए जाने की मांग अधिकारियों से की है।
समाजसेवी नारायण सिंह पटेल झिंझराई और आदिवासी संगठन सिवनी ग्रामीण अष्टा के समीर उइके, जानकी प्रसाद, सुरेन्द्र, भीम सिंह आदि ने बताया कि ग्राम पोस्ट अष्टा थाना बरघाट के पारस राम उइके पटवारी पद पर पदस्थ थे। केवलारी तहसील में जिनकी मृत्यु हो गई और उनकी पत्नी रेखा उइके को अभी तक न तो अनुकम्पा नियुक्ति मिली है और न ही पेंशन व अन्य देयक राशि। परिवार में आठ साल की पुत्री मिली उइके व छह साल का पुत्र धनन्जय उइके है। आर्थिक तंगहाली से परेशान महिला को परिवार का गुजर बसर करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
परिजनों व ग्रामवासियों ने बताया कि जो नियमानुसार विधिक उत्तराधिकारी है, जिसकी पूर्ण परीक्षण कर जिला न्यायालय अपर कलेक्टर सिवनी के आदेश के चलते रेखा उइके को अपने पति की मृत्यु के बाद अनुकम्पा नियुक्ति और पेंशन ओर समस्त देयक तत्काल दिए जाने के आदेश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व केवलारी को आदेश निर्देश दिए गए थे। लेकिन अभी तक अनुकंपा नियुक्ति नही मिली है और न पेंशन मिल रही है व नही निर्धारित देयक मिला। जिससे छोटे छोटे बच्चों की पढ़ाई लिखाई ओर दैनिक घर के खर्चे उठापने में समस्या हो रही है। बच्चों का भविष्य अंधकार मय को रहा है।
पीडि़ता ने कलेक्टर प्रवीण सिंह ने मांग की है कि अनुकंपा नियुक्ति, पेंशन, समस्त देयक तत्काल दिलाया जाए जिससे परिवार का अच्छे से गुजर बसर हो सके।

ट्रेंडिंग वीडियो