scriptग्वालियर ने ट्राइबल की टीम को हराया | Gwalior defeated Tribal's team | Patrika News
सिवनी

ग्वालियर ने ट्राइबल की टीम को हराया

राज्य स्तरीय अंडर 19 हॉकी प्रतियोगिता आरंभ

सिवनीOct 20, 2019 / 01:08 pm

sunil vanderwar

ग्वालियर ने ट्राइबल की टीम को हराया

ग्वालियर ने ट्राइबल की टीम को हराया

सिवनी. जनजाति विभाग के तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-19 हॉकी प्रतियोगिता एस्ट्रेटर्फ हॉकी स्टेडियम में शनिवार को आरंभ हुई। इस अवसर पर सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन, सिवनी विधायक दिनेश राय, बरघाट विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया व अन्य उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता का पहला मैच ग्वालियर एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के बीच खेला गया। जिसमें ग्वालियर विजयी रही।
प्रतियोगिता के आरंभ में उपस्थित खिलाडिय़ों, नागरिकों को सम्बोधित करते बरघाट विधायक अर्जुन सिंह काकोडिय़ा ने कहा कि जनजातीय विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता अपने सोपानों को छुएगी और यहां के खिलाड़ी जिले का नाम रोशन करेंगे। नगरपालिका अध्यक्ष आरती शुक्ला ने कहा कि हॉकी के जादूगर ध्यानचंद ने हॉकी को ना केवल खेला बल्कि जिया। विषम परिस्थिति में भी राष्ट्रप्रेम का उदाहरण रखा।
विभागीय अधिकारी ने बताया गया कि इस आयोजन में निश्चित ही जो खिलाड़ी आये है। यहां पर प्रदर्शन के उपरांत विजयी होने पर पूना जाएंगे। जहां पर उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर विधायक दिनेश राय, वेदसिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर रानी बाटड, सहायक आयुक्त सतेन्द्र मरकाम, मनोज सोनी, पप्पू सोनी, राजेश त्रिवेदी, अरविंद दीक्षित, शिरीष तिवारी, नोयल जोसफ, राकेश, सीलचंद कुरचे, घनश्याम साहू, शशिकांत सिंह, प्रफुल श्रीवास्तव, मुकेश, आरपी बोरकर, संतकुमार मर्सकोले, अहमद खान डीएसओ छिंदवाड़ा अनुराग, देवेन्द्र ठाकुर, अनिल राजपूत, जस्सी थामस की उपस्थिति रही।

Home / Seoni / ग्वालियर ने ट्राइबल की टीम को हराया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो