script  सरपंच, सचिवों ने कहा नहीं हटेंगे पीछे | Head, secretaries strike | Patrika News

  सरपंच, सचिवों ने कहा नहीं हटेंगे पीछे

locationसिवनीPublished: Jan 06, 2017 11:37:00 pm

Submitted by:

Prashant Sahare

 मप्र पंचायत सचिव संगठन द्वारा अपनी 8 सूत्रीय मांग एवं सरपंच संघ द्वारा
18 सूत्रीय मांगों के लिए 28 दिसंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जा रहा
है।

seoni

seoni

केवलारी. मप्र पंचायत सचिव संगठन द्वारा अपनी 8 सूत्रीय मांग एवं सरपंच संघ द्वारा 18 सूत्रीय मांगों के लिए 28 दिसंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जा रहा है। हड़ताल के कारण अब ग्राम क्षेत्र में लोगों को अपने पंचायत से जुड़े कार्यों में परेशानी हो रही है। इधर आंदोलनकारी अब भी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।
केवलारी विकासखण्ड मुख्यालय में भी हड़ताल पर डटे सचिव, सरपंच ने कहा है कि शासन द्वारा मांगों के सम्बंध में सार्थक प्रयास न करते हुए उल्टे ही ग्राम पंचायत का प्रभार उपसरपंच एवं ग्राम रोजगार सहायक को देने के आदेश दे दिए गए हैं। जबकि शासन को चाहिए कि वे इस ओ विचार कर सार्थक समाधान निकाले।
सचिव व सरपंच संघ की हड़ताल में शुक्रवार को जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष ब्रजेश राजूपत ने व जिला सचिव संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने सदस्यों सहित उपस्थित होकर आवाज बुलंद की। इस अवसर पर केवलारी ब्लॉक अध्यक्ष विमल बघेल, उपाध्यक्ष मेघराज, सचिव चन्द्रभान चंदेल, शैलेन्द्र व अन्य
उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो