scriptसमस्याओं का निराकरण नहीं होने पर जनआंदोलन की दी चेतावनी | Hectare, forest land, encroachment, forest range, environment... | Patrika News
सिवनी

समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर जनआंदोलन की दी चेतावनी

धान परिवहन, भुगतान नहीं होने से परेशान किसानों से सौंपा ज्ञापन

सिवनीFeb 07, 2019 / 08:48 pm

santosh dubey

Farmer, Janandol, Transport, Paddy, Crop, Negligence, Agriculture

समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर जनआंदोलन की दी चेतावनी

 

सिवनी. विकासखण्ड केवलारी अंतर्गत पांडिया छपारा क्षेत्र के कृषकों द्वारा धान खरीदी के परिवहन एवं निर्धारित मूल्य का समय पर भुगतान नहीं होने के कारण किसानों में खासा आक्रोश व्याप्त है।
गुरुवार को सेवा सह. समिति पांडिया छपारा द्वारा वर्ष 2018-19 में सभी क्षेत्रीय कृषकों की धान की फसल का उपार्जन किया गया है परन्तु अभी तक उपार्जित धान का परिवहन समय पर नहीं हो पा रहा है और न ही अभी तक परिवहित धान के मूल्य का भुगतान कृषकों को मिला है। इस कारण किसान ठगा सा महसूस कर रहा है।
क्षेत्र किसानों में महेतराम ठाकरे, सालिकराम सोनवाने, बैजनाथ, रायसिंह, मायाराम, शंकरलाल इरपाची, ईसुलाल ठाकरे, ईश्वरलाल बिसेन, अशोक बघेल, नारायण, अशोक कुमार गौतम आदि ने बताया कि उक्त समस्या के समाधान के लिए शासन-प्रशासन को बार-बार सूचित किया जा चुका है। लेकिन अभी तक कोई भी उचित समाधान नहीं हुआ है। वहीं यथोचित कार्रवाई नहीं होने के कारण खरीदी केंद्र में किसानों के द्वारा जो उत्तम गुणवत्ता का धान दिया गया था वह असमय वर्षा के कारण भींग गया है। जिससे धान की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। जिसका जिम्मेदार प्रशासन की बनती है। वहीं उन्होंने कहा कि आगे भी असमय वर्षा की सम्भावना बनी हुई है जिससे उपार्जित धान और भी ज्यादा खराब होने की आशंका है जिसका जवाबदारी प्रशासन की होगी।
किसानों ने बताया कि सेवा सह. समिति द्वारा कुल उपार्जित धान में से 52156.43 क्विंटल धान का परिवहन शेष है। जिसका परिवहन तीन दिन के भीतर किया जाए। साथ ही क्षेत्र के 1158 कृषकों का भुगतान भी नहीं हो पाया है। वहीं उन्होंने बताया कि वर्तमान परिवाहक टेण्डरधारक का अनुबंध निरस्त किया जाए, क्योंकि उक्त परिवाहक द्वारा विगत वित्तीय वर्ष का लगभग 1.25 लाख का हमाली देयक भुगतान नहीं किया या है। अत: सात दिवस के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। आक्रोषित किसानों ने सात दिन के भीतर समाधान नहीं होने पर व्यापक जनआंदोलन की चेतावनी दी है।

Home / Seoni / समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर जनआंदोलन की दी चेतावनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो