scriptयहां जोड़ी जाती है टूटे हुए रिश्तों की डोर… | Here is the broken door of broken relationships ... | Patrika News

यहां जोड़ी जाती है टूटे हुए रिश्तों की डोर…

locationसिवनीPublished: Jan 14, 2019 11:52:43 am

Submitted by:

mahendra baghel

परिवार परामार्श केन्द्र

broken relationships

यहां जोड़ी जाती है टूटे हुए रिश्तों की डोर…

महेंद्र बघेल सिवनी. कोतवाली थाना परिसर स्थित परिवार परामर्श केन्द्र में दो परिवारों को जोड़ा जाता है। जहां रिस्तों की डोर टूटती है। वहीं यहां पर परामर्श कर्ता द्वारा जोड़ी जाती है। परामर्श केन्द्र में बुधवार और शनिवार को सुनवाई की जाती है। परामर्श केन्द्र में परामर्श कर्ताओं द्वारा सुनवाई कर दोनो को मिलवाया जाता है।। घर में छोटी-छोटी बातो को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा, बहू-शास में झगड़ा और भी घर के सदस्यों द्वारा बहू के साथ झगड़ो के मामलों की सुनवाई की जाती है। परामर्श केन्द्र प्रभारी एसआई आकांक्षा सहारे के निर्देशन में एएसआई ज्योति चौरसिया ने बताया कि एक मामले में पति-पत्नी के बीच छोटी बात को लेकर पत्नी मायके चली गई। पती अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता था। उतना ही प्यार पत्नी भी करती थी। पति ने कहा कि में पत्नी के बिना अधूरा हूं। में उससे दूर नहीं रह सकता। दोनो एक साथ रहने को राजी हो गए। परामर्श केन्द्र में वर्ष 2018 में कुल 375 प्रकरण में 155 में समझौता हुआ।
वहीं वर्ष 2016 में कुल 400 प्रकारण प्राप्त हुए थे। जिसमें 193 में समझौता, न्याया. 106, अपराध प. 5, स्थानांतरण 01, फाईल 69, लंबित २६ प्रकरण है। जिसमें 69 फाईलों का खात्मा किया गया है। लंबित प्रकरणों की सुनवाई 2017 में सझौता करा दिया गया। वर्ष 2017(1.1.17 से 10.10.17) में कुल 286, समझौता 121, न्यायालय 78, अपराध 1, फाईल 30 इनका खात्मा किया गया। लंबित 56 प्रकारण पड़े हुए है। परामर्श केन्द्र में 2016 में 193 परिवारों को मिलाने का काम किया गया है। वहीं 2017 में अक्टूबर तक 121 परिवारों को मिलाया गया है। कई मामलों में समझौता नहीं होने पर न्यायालय की शरण दे दी जाती है। कई मामलों में अपराध पंजीबध किया जाता है तो कई फाईलों का खात्मा किया जाता है। लंबित प्रकरणों की सुनवाई आगे की जाती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो