सिवनी

बनारस में पट्टाभिषेक निरंजन पीठाधीश्वर के पद पर सुशोभित होंगे स्वामी प्रज्ञानानंद

जिले से बड़ी संख्या में पहुंचेंगे शिष्य

सिवनीMar 12, 2019 / 01:49 pm

santosh dubey

बनारस में पट्टाभिषेक निरंजन पीठाधीश्वर के पद पर सुशोभित होंगे स्वामी प्रज्ञानानंद

 

सिवनी. शिव की नगरी सिवनी की पावन माटी में अवतरित हुए स्वामी प्रज्ञानानंद महाराज का निरंजनपीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर के तौर पर पट्टाभिषेक तिलक विधिवत रूप से सैकड़ों संतों-महापुरुषों की मौजूदगी में बुधवार को सुबह नौ बजे पंचायती अखाड़ा निरंजनी की ओर से बनारस में किया जाएगा। इस गौरवशाली क्षणों के साक्षी बनने गौ, गीता, गंगा महामंच के सदस्यों का एक दल बनारस पहुंच चुका है।
गौ, गीता गंगा महामंच के अध्यक्ष पं रविकान्त पाण्डेय न बताया कि निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर पट्टाभिषेक समारोह शंकराचार्य की अध्यक्षता में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के साथ ही आनंद पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और पंचायती अखाड़ा निरंजनी के महंत नरेन्द्र गिरी, महंत रविन्द्र पुरी, महंत रामरतन गिरी, महंत लखन गिरी, महंत आशीष गिरी, महंत धर्मराज और महंत दिनेश गिरी एवं समस्त पंचायती अखाडा श्रीनिंरजनी की उपस्थिति मे भारतवर्ष के वरिष्ठ संतो महंतो आचार्यो महामंडलेश्वरों की उपस्थिति में जयघोषों के बीच द्विपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के शिष्य दण्डी स्वामी प्रज्ञानानंद महाराज का पट्टाभिषेक तिलक कर उन्हें निरंजनपीठाधीष्वर आचार्य महामंडलेश्वर की उपाधि से अलंकृत किया जाएगा। इस अवसर पर जिले से बड़ी संख्या में भक्तजन पहुंचेंगे।

Hindi News / Seoni / बनारस में पट्टाभिषेक निरंजन पीठाधीश्वर के पद पर सुशोभित होंगे स्वामी प्रज्ञानानंद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.