script

सिवनी में प्रभारी मंत्री सकलेचा ने फहराया तिरंगा, पढ़ा सीएम का संदेश

locationसिवनीPublished: Jan 26, 2022 02:08:06 pm

Submitted by:

sunil vanderwar

प्लाटून ने मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया

सिवनी में प्रभारी मंत्री सकलेचा ने फहराया तिरंगा, पढ़ा सीएम का संदेश

सिवनी में प्रभारी मंत्री सकलेचा ने फहराया तिरंगा, पढ़ा सीएम का संदेश

सिवनी. 7३वे गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालय स्थित फुटबाल स्टेडियम में बतौर मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने ध्वाजारोहण किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जनता के नाम संदेश का वाचन किया। हर्ष के प्रतीक गुब्बारे छोड़े। परेड कमांडर सुनील नागवंशी के नेतृत्व में पुलिस विभाग, वन विभाग, होम गार्ड के प्लाटून ने मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण और जारी गाइड लाइन के कारण इस बार मुख्य समारोह में एनसीसी, स्काउट को परेड में शामिल नहीं किया गया। वहीं छोटे बच्चों को भी ध्वजारोहण व आयोजनों में शामिल नहीं किया गया।
देश भक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सम्पूर्ण वातावरण को देशभक्ति के रंग में सरोबोर दिया। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री ने शहीद सैनिक व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवारजनों का शाल श्रीफल से सम्मान किया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. राहुल हरिदास फटिंग, पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक, सहायक कलेक्टर, अपर कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पार्थ जैसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों व नागरिकों की उपस्थिति रही।
झांकिया रही आकर्षण, कर्मी हुए सम्मानित
गणतंत्र दिवस पर्व पर जिलास्तरीय कार्यक्रम में शासकीय विभागों से सम्बन्धित योजनाओं की सुसज्जित झाकियां का प्रदर्शन। इसमें नगरपालिका सिवनी। जिला शिक्षा केन्द्र। जलसंसाधन विभाग। महिला एवं बाल विकास विभाग। कृषि मंडी विभाग। जिला व्यापार उद्योग केंद्र। आदिम जाति कल्याण विभाग। स्वास्थ्य विभाग। कृषि विभाग। मत्स्य विभाग। पंचायत ग्रामीण विकास विभाग द्वारा झाकियों का प्रदर्शन किया गया। झांकियों के प्रस्तुतिकरण में पुरस्कार दिया गया। 26 जनवरी गणतन्त्र दिवस के मुख्य समारोह मे मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री ने जिले श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

ट्रेंडिंग वीडियो