scriptकृषि विज्ञान केंद्र में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस | Independence Day celebrated with great enthusiasm at Krishi Vigyan Ken | Patrika News

कृषि विज्ञान केंद्र में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

locationसिवनीPublished: Aug 17, 2019 12:51:55 pm

Submitted by:

santosh dubey

कृषि वैज्ञानिकों के अनुसंधान व विभाग से कृषि क्षेत्र में श्रेष्ठता प्राप्त की ओम ठाकुर ने

Independence Day, National festival, 15 August, Modi, Kashmir, Section 307, 35A, Agriculture, Scientist

कृषि विज्ञान केंद्र में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

 

सिवनी. कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी में 73वां स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के प्रमंडल सदस्य ओम ठाकुर द्वारा झंडा वंदन किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की छायाचित्र में पुष्पहार एवं तिलक लगाकर वंदन किया गया। इसके उपरांत झंडा फहराया गया। झंडा वंदन के पश्चात दर्पण सभागार में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. शेखरसिंह बघेल द्वारा वतन वीडियो दिखाया गया। जो राष्ट्रीय स्तर पर भारत की उपलब्धियों का फिल्मांकन जो गीत संगीत के साथ तैयार किया गया है।
इस समारोह के मुख्य अतिथि ओम ठाकुर ने बताया कि 73वां राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस हमें जिम्मेदारी के साथ कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ठता लाने के लिए प्रेरित करती है। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, डॉ. शेखरसिंह बघेल ने कहा कि अपने कार्यों में गंभीरता, समर्पण व ईमानदारी अति महत्वपूर्ण है ताकि हम कृषि विज्ञान एवं कृषि ज्ञान का कृषकों के बीच सेतु के रूप में कार्य कर सकें।
इस दौरान अशोक बघेल, सामाजिक कार्यकर्ता ने अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए एवं शुभ श्रीवास्तव नन्हें बालक द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर भाषण दिया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्षन डॉ. एपी भंडारकर वरिष्ठ कीट वैज्ञानिक द्वारा दिया गया।
इस अति महत्वपूर्ण समारोह में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एपी भण्डारकर, इंजी एसके चौरसिया, डॉ. केके देशमुख, डॉ. एनके सिंह, जीके राणा, देवीप्रसाद तिवारी, शिवशंकर मिश्रा, आभा श्रीवास्तव, पवन गढेवाल, हिमांशु कुमारे, जयशंकर गौतम, नीत लाहौरी के साथ ही प्रगतिशील कृषक भुजबल गहलोद, भूपत सनोडिया एवं अन्य कृषकों के साथ ही छोटे बच्चे उपस्थित रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो