scriptकब चलेगी ब्राडगेज, नहीं है कोई बताने वाला | indian railway | Patrika News

कब चलेगी ब्राडगेज, नहीं है कोई बताने वाला

locationसिवनीPublished: May 03, 2019 09:04:52 pm

Submitted by:

akhilesh thakur

कार्यों में नहीं आ रही गति, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

indian railway hindi news

indian railway hindi news

सिवनी. समय-सीमा पार होने और ब्राडगेज महकमे के नोटिस जारी किए जाने के बाद भी सिवनी प्लेटफार्म के कार्य में तेजी नहीं दिख रही है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में निराशा है। उनकी माने तो ब्राडगेज कार्य की गति धीमी होने से ट्रेन संचालन का सपना विलंब होता जा रहा है।
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर हो रहे निर्माण कार्य करीब दो वर्ष से चल रहा है। निर्माण कार्य को देखकर कहीं से भी नहीं लगता कि यह दो वर्ष का कार्य है। विगत दिनों राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संस्थान जिलाध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र मिश्रा, समाजसेवी दीनानाथ दंडवते, नागरिक अधिकार रक्षा समिति अध्यक्ष दिलीप माना ठाकुर, वीर महापुरुष जीवनी अनुसंधान सेवा समिति संस्थापक अध्यक्ष विपत्तलाल विश्वकर्मा, डॉ. नरेश सनोडिया, शम्स आलम खान, राजकुमार डेहरिया ने मौके पर पहुंचकर उक्त कार्य का अवलोकन किया था। कार्य की गति धीमी होने की शिकायत छिंदवाड़ा से आए अधिकारियों से की थी। इसके बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। विगत दिनों निरीक्षण में आए कार्यपालन यंत्री संदीप कुमार और सीनियर सेक्शन इंजीनियर सुनील छाबड़ा ने यह स्वीकार किया था कि कार्य की गति धीमी है। इसको लेकर संबंधित निर्माणदायी एजेंसी को नोटिस जारी किए गए। कार्य शुरू हो गया है। जल्द इसकी और गति बढ़ाकर पूरा कराया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो