script

फिर खिलता दिख रहा है कमल….

locationसिवनीPublished: May 23, 2019 01:35:10 pm

Submitted by:

sunil vanderwar

लोकसभा मतगणना की ताजा अपडेट

Jaipur

Lok Sabha Election Results 2019 : भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, अतिशबाजी और डांस के साथ मना रहे खुशियां

सिवनी. एक तरफ देश में भाजपा जबरदस्त जीत की ओर बढ़ रही है, तो वहीं दो लोकसभा सीटों वाले सिवनी जिले में भी कमल खिलता दिख रहा है। अब तक सिवनी-बालाघाट लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी ढालसिंह बिसेन को ३१०७७८ वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के मधु भगत को २२२३५६ वोट मिले हैं। वहीं बसपा के कंकर मुंजारे को १४९३२ के बाद निर्दलीय चुनाव मैदान में डटे साल २०१४ के सांसद रहे बोधसिंह भगत को ७४८६ के अलावा पूर्व विधायक किशोर समरिते को १८४५ वोट मिले हैं। इस तरह भाजपा को लगातार बढ़त मिल रही है। बालाघाट संसदीय क्षेत्र के ८ विधानसभा में ३४६३९२ वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है।
सिवनी-बालाघाट लोकसभा सीट से २०१४ के लोकसभा चुनाव में भाजपा की टिकट पर सांसद बने बोधसिंह भगत इस २०१९ के लोकसभा चुनाव में पार्टी से टिकट कटने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन इस बार मतगणना में वे भाजपा, कांग्रेस, बसपा, सपा के प्रत्याशियों से पीछे चौथे स्थान पर हैं।
के सिवनी, बरघाट विधानसभा की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी ढालसिंह बिसेन ने कांग्रेस प्रत्याशी मधु भगत को ३० हजार से ज्यादा वोटों से पीछे कर दिया है। वोटों की गिनती जारी है। इसी तरह सिवनी-मंडला लोकसभा सीट पर दूसरी बार सांसद बनने की तैयारी में प्रत्याशी बने फग्गनसिंह कुलस्ते पुन: जीत की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि शुरुआती राउंड में भाजपा प्रत्याशी को कांग्रेस के कमल मरावी ने पीछे किया था। लेकिन जैसे-जैसे इवीएम के वोट की गणना हो रही है, भाजपा बढ़त बनाती दिख रही है।
दो लोसभा सीट वाले सिवनी जिले की चार विधानसभा की मतगणना जिला मुख्यालय के पॉलिटेकनिक कॉलेज में कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच जारी है। मतगणना स्थल के बाहर समर्थकों की भीड़ नजर आ रही है। इधर टीवी और मोबाइल पर भी लोग देश के अलग-अलग लोकसभा सीट का हाल जानने उत्सुक नजर आ रहे हैं।
27 राउंड में पूरी होगी मतगणना
17वीं लोकसभा अंतर्गत लोकसभा क्षेत्र क्रमांक-14 मंडला एवं लोकसभा क्षेत्र क्रमांक-15 बालाघाट में समाहित सिवनी जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना सुबह आठ बजे से हो रही है।
मतों की गणना के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 14-14 टेबल लगाई गई हैं। इस प्रकार बालाघाट लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सिवनी जिले के विधानसभा क्षेत्र बरघाट-114 के 305 मतदान केन्द्रों की इवीएम में डाले गए मतों की गणना कुल 22 चक्रों में पूरी होगी। इस विधानसभा क्षेत्र के 21 चक्रों में 14-14 केन्द्रों के इवीएम के मतों की गणना की जाएगी और 22 वें चक्र में 11 केन्द्रों के इवीएम के मतों की गणना की जानी है।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-115 सिवनी के 333 मतदान केन्द्रों की इवीएम में डाले गए मतों की गणना कुल 24 चक्रों में पूरी होगी। इस विधानसभा क्षेत्र के 23 चक्रों में 14-14 केन्द्रों के इवीएम के मतों की गणना की जाएगी और 24 वें चक्र में 11 केन्द्रों के इवीएम के मतों की गणना की जाएगी। इसी प्रकार लोकसभा क्षेत्र क्रमां 14 मंडला अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-116 केवलारी के 347 मतदान केन्द्रों की इवीएम में डाले गए मतों की गणना कुल 25 चक्रों में पूरी होगी। इस विधानसभा क्षेत्र के 24 चक्रों में 14-14 केन्द्रों के इवीएम के मतों की गणना की जाएगी और 25 वें चक्र में 11 केन्द्रों के इवीएम के मतों की गणना की जाएगी। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-117 लखनादौन के 372 मतदान केन्द्रों की इवीएम में डाले गए मतों की गणना कुल 27 चक्रों में पूरी होगी। इस विधानसभा क्षेत्र के 26 चक्रों में 14-14 केन्द्रों के इवीएम के मतों की गणना की जाएगी और 27 वें चक्र में आठ केन्द्रों के इवीएम के मतों की गणना की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मतगणना कक्ष में वीवीपेट मशीन की पर्ची की गणना के लिए अलग से टेबल लगाया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो