scriptबारिश हुई, नपा की खुली पोल, कराई सफाई | It rained, Napa's open pole, cleaned up | Patrika News
सिवनी

बारिश हुई, नपा की खुली पोल, कराई सफाई

नगरपालिका चौक से शंकर मढिय़ा तक नालों की सफाई की गई।

सिवनीJun 14, 2018 / 12:05 pm

mahendra baghel

It rained, Napa's open pole

बारिश हुई, नपा की खुली पोल, कराई सफाई

सिवनी. प्री मानसून की पहली बारिश होते ही उफान रहे शहर के बड़े नालों की सफाई अभियान नगर पालिका ने शुरु किया है। अभियान में जेसीबी, चार ट्रेक्टर और 13 टिप्पर वाहनों की मदद से नगरपालिका चौक से शंकर मढिय़ा तक नालों की सफाई की गई। नालों पर दुकानों का अतिक्रमण हटाए बिना पालिका का अमला सफाई की औपचारिकता पूरी करने में जुटा हुआ है। जबकि नालों से पानी का बहाव ठीक तरह से ना होने के कारण हर साल बुधवारी बाजार व आसपास के क्षेत्रों में जलप्लावन की स्थिति बनती आ रही है।
पिछले सप्ताह हुई तेज बारिश से दुर्गा चौक क्षेत्र में नालियों का गंदा पानी जमा होकर घरों में घुसने लगा था। क्षेत्रवासियों ने विरोध भी किया था। क्षेत्रवासियों के विरोध के बाद नगरपालिका प्रशासन जागा और नालों की सफाई का अभियान शुरु कर दिया। नगर में सफाई व्यवस्था को लेकर पालिका पहले से ही उदासीन बनी हुई है। नालों में हर बार मलबा जम जाता है। नियमित सफाई नहीं होती। जबकि नालों में जमा गंदगी व गंदे पानी के कारण आए दिन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बारिश होते ही नालियों की गंदगी सड़क में आ जाती है। शहर के ज्यादातर बड़े नालों व नालियों में गंदगी जमा है। इससे दुकानदारों के अलावा आसपास रह रहे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका सीमा के अधिकांश नालों के ऊपर पक्के कब्जे हो गए हैं। दलसागर तालाब के पास, बुधवारी बाजार में भी नालियों के ऊपर दुकानें बन गई हैं। शहर में एक सैकड़ा से ज्यादा दुकानों का नालों पर कब्जा है। इस पर नपा प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
शांति समिति की बैठक संपन्न
सिवनी. डूंडा सिवनी थाना क्षेत्र जनता नगर डोरली छतरपुर पंचायत भवन में मुस्लिम समुदाय के लोगों की सरपंच सज्जू खान की उपस्थिति एवं साजिद खान, अकील खान, मौलाना इमामुद्दीन हाजी, पीर मोहम्मद, मौलाना अब्दुल वजूद, इस्लाम खान, कादिर खान, मतीन खान की उपस्थिति में ईद पर्व के संबंध में चर्चा कर शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर द्वारा ली गई।
कच्ची शराब जब्त
सिवनी. डूंडासिवनी थाना क्षेत्र के ग्राम आमाझिरिया निवासी अकल सिंह को पुलिस ने १० लीटर कच्च्ी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट की कार्रवाई की है।

Home / Seoni / बारिश हुई, नपा की खुली पोल, कराई सफाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो